इस्टाग्राम अकाउंट हैक होने पर क्या करें

0
Spread the love

एडवायजरी, साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल

इस्टाग्राम अकाउंट हैक होने पर क्या करें:-

1. तुरंत उठाए जाने वाले कदम:
– पासवर्ड बदलें: अकाउंट तक पहुंच होने पर तुरंत नया, मजबूत पासवर्ड सेट करें।
– ईमेल और मोबाइल नंबर सुरक्षित करें: अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें।
– टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें: इससे अकाउंट पर अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाएगी।

2. यदि अकाउंट का एक्सेस नहीं है:
– Instagram Help Center (https://help.instagram.com/368191326593075/) पर जाएं और “My account was hacked” विकल्प चुनें।
– अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए ईमेल/मोबाइल OTP या पहचान पत्र अपलोड करें।
– रिकवरी प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य रखें।

3. पुलिस को रिपोर्ट करें:
– नजदीकी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करें।
– शिकायत के साथ सबूत दें:
1. हैकिंग से जुड़ी ईमेल/मैसेज
2. स्क्रीनशॉट
3. संदिग्ध लिंक या प्रोफाइल

4. सावधानियाँ:
– संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
– पासवर्ड कभी किसी के साथ साझा न करें।
– समय-समय पर अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें।
– टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें।

5. सूचना के लिए संपर्क:
– भोपाल सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 9479990636
– राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930
– वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481