जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण

0
Spread the love

भोपाल, 28 मार्च 2026
मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही जनसंवेदना संस्था के माध्यम से आज एम्स अस्पताल भोपाल के गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
यह भोजन वितरण स्वर्गीय श्री कुणाल मल्होत्रा की स्मृति में श्रीमती निधि मल्होत्रा जी, स्व. सुरेश चंद्र विजयवर्गीय जी की स्मृति में आर.के विजय जी, स्व.पंडित गोवर्धन दास मेहता जी की स्मृति में आर.के मेहता जी द्वारा सहयोग से भोजन वितरित किया गया।
संस्था के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित मरीजों के परिजनों तथा आसपास मौजूद बेसहारा और लावारिस लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन प्रदान किया। भोजन वितरण के दौरान लोगों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि जनसंवेदना संस्था पिछले लगभग 20 वर्षों से मानव सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा निराश्रित, बेसहारा एवं लावारिस व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के साथ-साथ समय-समय पर जरूरतमंदों को भोजन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा” के संकल्प के साथ संस्था आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सेवा कार्य करती रहेगी।
आप अपने सौजन्य की स्मृति में भोजन वितरण के लिए संपर्क कर सकते हैं

राधेश्याम अग्रवाल
अध्यक्ष – जनसंवेदना संस्था, भोपाल 98260 13975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481