थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाश से चोरी का एप्पल कंपनी का मेकबुक बरामद

0
Spread the love

थाना गौतम नगर, नगरीय पुलिस, जिला भोपाल

थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाश से चोरी का एप्पल कंपनी का मेकबुक बरामद

घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकिल हीरो स्पलेण्डर भी जप्त

आरोपीयो से कुल 2 लाख रूपये कीमती मसरूका जप्‍त

घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी दिप्तेंद्र गुप्ता पिता महेश गुप्ता, उम्र 33 वर्ष, निवासी कमल नगर हाउसिंग बोर्ड, थाना निशातपुरा, भोपाल द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे, गणेश मंदिर के पास लवली गारमेंट्स के सामने अपनी एक्सिस स्कूटी खड़ी कर, उस पर बैग में लैपटॉप रखकर गन्ने का रस पीने गए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा उनका बैग, जिसमें लैपटॉप रखा था, चोरी कर लिया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना गौतम नगर में अपराध क्रमांक 130/26 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्यवाही – घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-03 मयूर खंडेलवाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित एवं सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी:- पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही सलमान उर्फ सल्लू पिता मोह. रफीक खांन उम्र 26 वर्ष, निवासी न्यू आरिफ नगर, भोपाल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी यश प्रधान उर्फ कुनाल राइडर (उम्र 40 वर्ष, निवासी अयोध्या नगर, भोपाल) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बताए अनुसार श्रीनगर कॉलोनी के पास झाड़ियों में छिपाया गया लैपटॉप बैग सहित बरामद किया गया। साथ ही आरोपी कुनाल राइडर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (क्रमांक MP04VF7313) भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्‍यायालय पेश किया गया है।
आपराधिक रिकॉर्ड
1. आरोपी सलमान उर्फ सल्लू के विरुद्ध थाना गांधी नगर, गौतम नगर, हनुमानगंज , शांहजहानाबाद, निशातपुरा कमला नगर,छोला मंदिर बजरिया, अयोध्या नगर में कुल 24 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा थाना गौतम नगर का निगरानी शुदा बदमाश है।
2. आरोपी यश प्रधान उर्फ कुनाल राइडर के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानो में पूर्व से 06 अपराध पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय कार्य :- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में उप निरीक्षक अरविंद जाट, प्रधान आरक्षक प्रवीण ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पटेल, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, विनोद नागर, ओम प्रकाश, अमन राठौर एवं महावीर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481