क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, फार्म हाउस से अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, फार्च्यूनर कार भी जप्त

0
Spread the love
क्राइम ब्रांच भोपाल
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, फार्म हाउस से अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, फार्च्यूनर कार भी जप्त
❖ आरोपी किसी घटना करने की फिराक में रखे था अवैध हथियार।
❖ आरोपी के विरूद्ध धारा 25 (1-A)आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
❖ अवैध हथियारों को खरीदने व बैचने के संबंध में पूछताछ जारी है।
❖ मौके से पिस्टल, कारतूस, मोबाइल एवं फार्च्यूनर वाहन जप्त कर विवेचना जारी है।
 शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच भोपाल विश्वसनीय मुखबिर द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि कजलीखेड़ा, कालापानी, कोलार रोड स्थित एक फार्म हाउस पर कुछ व्यक्ति एकत्रित हैं, जिनमें से एक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार (पिस्टल) रखे हुए है। सूचना विश्वसनीय प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सर्च वारंट प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कजलीखेड़ा, कालापानी, कोलार रोड पहुँची, जहाँ मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति फार्च्यूनर वाहन में बैठा हुआ मिला। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया एवं नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मयंक नाथ चौहान उर्फ नट्टू, पिता स्व. सुरेश नाथ चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान नंबर 176, नीच चौक, बाबड़िया कला, थाना शाहपुरा, भोपाल बताया। संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो चले हुए कारतूस के खोखे, एक मैग्जीन एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वाहन (फार्च्यूनर क्रमांक MP 19 CC 4813) की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड की डिग्गी से एक अतिरिक्त मैग्जीन प्राप्त हुई।बरामद पिस्टल को चेक करने पर उसके बैरल में एक कारतूस फंसा हुआ पाया गया। आरोपी से पिस्टल रखने संबंधी वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर उसने कोई लाइसेंस न होना बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त पिस्टल वंश मालवीय निवासी इटारसी की है, जिसने उसे उक्त वाहन, पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं दो चले हुए कारतूस दिए थे।आरोपी का कृत्य धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो चले हुए कारतूस के खोखे, एक मैग्जीन, एक मोबाइल (एप्पल कंपनी) एवं वाहन टोयोटा फार्च्यूनर क्रमांक MP 19 CC 4813 जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी व्यसाय
01 मयंक नाथ चौहान उर्फ नट्टू, पिता स्व. सुरेश नाथ चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान नंबर 176, नीच चौक, बाबड़िया कला, थाना शाहपुरा, भोपाल प्रायवेट काम (एकाउटेंट)
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका   – निरी अनिल यादव, उनि जशवंत सिह, उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी, सउनि चंद्रमोहन मिश्रा, सउनि विजय सिंह, प्रआर कुंअर बहादुर, प्रआर कुशलपाल, प्रआर दीपक शर्मा, प्रआर मुकेश मीना, प्रआर वीरेन्द्र शर्मा, प्रआर कैलाज जाट, आर जीतू जादौन, आर प्रशांत जाट, आर महेन्द्र राजपूत, आर विवेक नामदेव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481