ट्रांसमिशन टावर के पार्ट्स चोरी होने से बाधित हुई पन्ना जिले की विद्युत आपूर्ति न्यूनतम समय में बहाल

0
Spread the love

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) की 132 के.व्ही. सतना – देवेंद्र नगर – पन्ना ट्रांसमिशन लाइन में ग्राम भाद स्थित ई.आर.एस. टावर के पार्ट्स चोरी होने से यह टावर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पन्ना जिले के अनेक क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित रही। एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए 12 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी। अन्यथा इसे पुनः ऊर्जीकृत करने में 3 से 4 दिन लग सकते थे।

एम.पी. ट्रांसको सतना के कार्यपालन अभियंता श्री आर.एस. पांडे ने बताया कि पन्ना क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाले 132 के.व्ही. सतना – देवेंद्र नगर – पन्ना ट्रांसमिशन लाइन के लोकेशन क्रमांक 85-86 के इमरजेंसी रिस्टोरेशन सिस्टम टावर से कुछ पार्ट्स अज्ञात लोगों ने चुरा लिया जिसके कारण सतना जिले के नागौद तहसील के अंतर्गत ग्राम भाद के नजदीक स्थित यह टावर क्षतिग्रस्त हुआ। इस टावर के क्षतिग्रस्त होने से प्रातः 8:45 बजे 132 के.व्ही. सबस्टेशन पन्ना की सप्लाई बाधित हुई। इस सबस्टेशन से पन्ना जिले के पवई, मझगवां, अजयगढ़, बृजपुर एवं देवेन्द्र नगर क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई की जाती है।

50 डिग्री तापमान में आयरन पार्ट्स को हेंडिल किया जाबांज कर्मियों ने

एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (ज्स्ड) की टीम के जाबांज कर्मियो ने तपती दोपहरी, (जिसमें टावर के आयरन एंगल, पार्ट्स का तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और इन परिस्थितियों में सुधार कार्य करना बेहद दूरूह और चुनौतीपूर्ण होता है) में सतत् कार्य करते हुये रात में लगभग 8:45 पर क्षतिग्रस्त टावर में सुधार कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण लाइन को चालू करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481