मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रियों से उनके निवास जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा की कि उनके मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में सोमवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से भी भेंट की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार देर शाम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ विधि समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481