शिवराज ने आडवाणी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

0
Spread the love

एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सोमवार शाम 5 बजे पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर भी चर्चा होगी।

मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पहला पौधा लगाया। उन्होंने पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कुणाल और कार्तिकेय के साथ दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के करीब चंपा का पौधा रोपा। दैनिक भास्कर से चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘पौधा लगाना जिंदगी का क्रम है। आगे भी लगाते रहेंगे।’

इसके बाद वे सपरिवार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे। शिवराज ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मुलाकात की। उन्होंने आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के करीब चंपा का पौधा रोपा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के करीब चंपा का पौधा रोपा।

1 घंटे पहले

कोविंद, आडवाणी और राज्यपाल पटेल से मिले शिवराज 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे- कार्तिकेय और कुणाल भी उनके साथ थे। शिवराज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मिलने पहुंचे।

01:05 PM10 जून 2024

शिवराज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री आवास पर मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे। वहीं, पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ा मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।

12:52 PM10 जून 2024

सीएम यादव ने असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान असम के सीएम डॉ. हिमंत बिश्वशर्मा के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। बिश्वशर्मा ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए यादव को कामाख्या देवी के मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमोचा, असम की चायपत्ती और काजीरंगा के गैंडे की प्रतिकृति दी। दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश और असम के द्विपक्षीय संबंधों पर बात हुई।

12:39 PM10 जून 2024

केंद्रीय मंत्री खट्‌टर से मिले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई दी।

12:33 PM10 जून 2024

प्रधानमंत्री ने संभाला कार्यभार

नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481