दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या
दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोशों ने की फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत
Vijay Dongre ✍️ Exclusive
दतिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और दवा कारोबारी को तीन नकाबपोशों ने गोली मार दी. गोली उनकी पीठ में लगी और सीने से पार हो गई. वे वहीं गिर पड़े. उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, SIT करेगी जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी पार 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
