मोदी कैबिनेट के मंत्री आरके सिंह आरा से हारे

0
Spread the love

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं लालू यादव का भी दम दिख रहा है। सीटों के उलटफेर के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से एक अणे मार्ग पहुंचकर मुलाकात की है।

आरा से मोदी कैबिनेट के मंत्री आर के सिंह चुनाव हार गए हैं। लेफ्ट के सुदमा सिंह ने उन्हें पटखनी दी है। वहीं पाटलिपुत्र से लालू यादव की बेटी मीसा भारती और औरंगाबाद अभय कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। वहीं पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव जीत लिया है।

कार्टूनिस्ट की नजर से बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात।
कार्टूनिस्ट की नजर से बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात।

दोनों नेताओं की बीच बैठक चल रही है। गया से मांझी वाल्मिकी नगर से सुनील कुमार, पश्चिमी चंपारण से संजय जायसवाल और हाजीपुर से चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह ने फोन कर मांझी को बधाई दी है। कल दिल्ली में एनडीए नेताओं की बैठक बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481