अयोध्या में बड़ा उलटफेर, BJP 40 हजार वोटों से हारी
यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है। इंडी गठबंधन ने 6 और NDA ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। NDA 32, इंडी गठबंधन 33 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है।
मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, भानु प्रताप वर्मा और कौशल किशोर चुनाव हार गए हैं। अयोध्या में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के लल्लू सिंह 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं।
वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली से राहुल गांधी, नगीना से चंद्रशेखर और लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ और सुल्तानपुर से मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं।
यादव परिवार की बात करें, तो आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनाव जीत गए हैं। कन्नौज से अखिलेश आगे चल रहे हैं। सिर्फ बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।
