मुरैना से बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर जीते

0
Spread the love

मुरैना लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर 50620 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार हराया। बीजेपी कार्यकर्त्तायों में खुशी की लहर।

अंबाह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रूम नंबर 118 और दिमनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रूम नंबर 119 में हुई । इन दोनों कक्ष में गणना एजेंटों को पहुंचने के लिये पॉलिटेक्निक कॉलेज के उत्तरी भाग से प्रवेश दिया । जौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना रूम नंबर 120 में हुई । इस कक्ष में मतगणना एजेन्ट पॉलिटेक्निक के उत्तरी भाग से प्रवेश किया ।

इसी प्रकार सुमावली विधानसभा की मतगणना रूम नंबर 108 और मुरैना विधानसभा की मतगणना रूम नंबर 123 में हुई । इन दोनों कक्षों में मतगणना एजेंट को पहुंचने के लिए पॉलिटेक्निक के पूर्वी भाग से प्रवेश दिया।

सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रूम नंबर 124 में की जाएगी। इस कक्ष में गणना एजेन्ट को पहुंचने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्वी भाग से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

लगभग एक हजार जवान मतगणना केंद्र और उसके आसपास तैनात रहेंगे। बगैर प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के प्रवेश द्वार पर हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की जाएगी।

हर विधानसभा क्षेत्र के गणना अभिकर्ता के प्रवेश पत्र के रंग अलग-अलग होंगे। जिनमें विधानसभा क्षेत्र सबलगढ़ के लिए आसमानी रंग, जौरा के लिए संतरी रंग, सुमावली के लिए जामुनी रंग, 6 मुरैना के लिए हरा, 7 दिमनी के लिए गुलावी रंग और 8 अंबाह विधानसभा क्षेत्र के लिए पीले रंग का फोटो परिचय पत्र होगा।

इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए सफेद रंग का परिचय पत्र होगा। मीडिया के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पीले कलर का प्राधिकार पत्र होगा। पोस्टल बैलेट के एजेंट के लिए स्काय रंग, ईटीपीबीएस कक्ष के एजेन्ट के लिए लाल रंग का फोटो परिचय पत्र जारी किया गया है।

ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित

मतगणना भवन और परिसर में मोबाइल, कैंची, ब्लेड, गुटका पाउच, पान, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर, खाद्य और पेय सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481