आज ग्वालियर में वैश्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित मकर संक्रांति समागम एवं सम्मान समारोह

आज ग्वालियर में वैश्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित मकर संक्रांति समागम एवं सम्मान समारोह में सहभागिता कर समाज सेवा में सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे समर्पित कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज की सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना का सम्मान है।
मकर संक्रांति हमें अंधकार से प्रकाश, नकारात्मकता से सकारात्मकता और आत्मकेंद्रित सोच से ऊपर उठकर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।
उक्त कार्यक्रम में कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन जी, संस्थापक अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल जी, श्री ब्रजेश सिंघल जी, श्री नितिन मांगलिक जी सहित अनेक वरिष्ठजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस भव्य, प्रेरणादायी एवं समाज को जोड़ने वाले आयोजन के लिए वैश्य फाउंडेशन परिवार को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏✨
