सचमुच में बधाई के पात्र हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण मालवीय जी।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक एवं रोजगार सृजन की दिशा में आयोजित “निवेश से रोजगार : अटल संकल्प – अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट” एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी आयोजन सिद्ध हुआ। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में प्रदेश को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 5000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा भूमि पूजन—यह सब अटल जी के स्वप्नों को साकार करने वाला कदम है।
इसी प्रेरणा के साथ एल.एन. ट्रॉफी सीजन-1 (नॉन-स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट) का भव्य आयोजन कन्या स्कूल, बरखेड़ा भेल खेल मैदान में किया गया। इस नौ-दिवसीय खेल महोत्सव में डॉ. लक्ष्मी नारायण मालवीय जी का मुख्य अतिथि के रूप में सान्निध्य खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। विजेता टीम को ₹61,000 एवं शील्ड, उपविजेता को ₹31,000 एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार ₹11,000, चतुर्थ पुरस्कार ₹5,100 तथा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बॉलर एवं कीपर को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल खेल भावना का उत्सव था, बल्कि युवाओं को मंच, सम्मान और आत्मविश्वास देने का सशक्त माध्यम भी बना। आयोजनकर्ताओं निकेश गिरी जी, पांडे जी, भानु जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद—आपका यह प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।
डॉ. लक्ष्मी नारायण मालवीय जी ने अपने कर्म, सादगी, उदारता और सामाजिक प्रतिबद्धता से न केवल भारतीय जनता पार्टी, बल्कि मध्य प्रदेश और देश का गौरव देश-विदेश में बढ़ाया है। खेल, समाज, संस्कृति और सम्मान—हर क्षेत्र में आपका योगदान स्मरणीय है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं सभी सहयोगियों के साथ मिलकर आपने भारत की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
यह संदेश अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है—
विकास, विश्वास और राष्ट्र निर्माण का संकल्प।
🌹 नमन, अभिनंदन और हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹
