मध्यप्रदेश के विज्ञापन में ना नड्डा नजारा आए ना खट्टर..?

0
Spread the love

यह पहला मौक़ा नहीं है जब वजनदार नेताओं के साथ मध्यप्रदेश में ऐसी अशिष्टता हुई है.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज धार और बैतूल मे विभिन्न समारोहों में मुख्य अतिथि थे और अध्यक्षता मुख्यमंत्री यादव कर रहे थे.इनका पूरे पेज का मध्यप्रदेश का विज्ञापन छपा है उसमे प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री का फोटो है पर मुख्य अतिथि नड्डा का नहीं.? भोपाल में मेट्रो शुभारंभ में केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर विशिष्ट और मुख्यमंत्री यादव मुख्य अतिथि थे.इसके मध्यप्रदेश के पूरे पेज विज्ञापन मे मोदी के साथ सूटबूट में यादव हैं पर खट्टर नहीं.? मुख्यमंत्री के सूटबूट जिक्र इसलिए क्योंकि दो दिन पहले ही वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके सूटबूट पहनावे पर कटाक्ष कर चुके हैं.
भोपाल में वन मेला के समापन का आधा पेज विज्ञापन छपा है.समापन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंत्री विजय शाह और विशिष्ट अतिथि वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार रहे पर विज्ञापन से दोनों के फोटो नदारद है जबकि मोदी के साथ यादव मौजूद हैं.पिछले साल तानसेन समारोह के हिंदी अखबारों में छपे विज्ञापन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति धनखड़,प्रधानमंत्री,राज्यपाल मंगुभाई और मुख्यमंत्री यादव के फोटो थे.पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया के विज्ञापन से राज्यपाल का फोटो नदारद था.यह पता नहीं लग पाया की यह सरकारी गलती थी या टाइम्स का विज्ञापन उसकी अंगरेजियत के हिसाब से तैयार किया गया था.
पिछले साल ही मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच तीन नदियों के पानी पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में समझौता हुआ.मध्यप्रदेश के विशाल विज्ञापन में फोटो सहित मोदी और यादव की उपस्थिति को दर्शाया गया पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री पाटिल का जिक्र तक नहीं है.? राजस्थान के मुख्यमंत्री की उपेक्षा को भूलवश हुई गलती कह कर नजरंदाज नहीं किया जा सकता.कारण यह की समझौता राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481