बागसेवनिया पुलिस को मिली बडी सफलता
बागसेवनिया पुलिस को मिली बडी सफलता ।
विधि विरूध बालक से चोरी गया मशरूका बरामद ।
शहर मे अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण एव मुखबिर तंत्र विकसित कर सतप्रतिशत बरामदगी सुनीश्चीत करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त महोदय श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिय उपायुक्त महोदय श्री विवेक सिह जोन -2 एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री रजनीश कश्यप कौल के निर्देशन मे थाना प्रभारी बागसेवनिया अमित सोनी के नेतृत्व मे टीम बनाकर भोपाल जिले मे लगातार हो रही चोरी की पतारशी कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादी सार्थक अनावकर पिता शशांक अनावकर उम्र 22 साल निवासी डीएक्स 07 महेश्मति ईस्ट अरविंद विहार बागसेवनिया भोपाल मो.न.7000104625 ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं उपरोक्त लिखाये पते पर रहता हूँ तथा प्राईवेट काम करता हूँ डीएक्स 07 महेश्मति ईस्ट अरविंद विहार बागसेवनिया मे मेरा दिशा एमएसडीसी नाम से स्किल डव्लपमैंट का आफिस है जिसका संचालन मै करता हूँ दिनांक 22/11/2025 को शाम 17.00 बजे मे अपना आफिस लाक कर अपने दूसरे घर रोज 245 न्यू मिनाल रेसीडेंसी चला गया था दिनांक 24/11/2025 को दोपहर करीबन 01.30 बजे मै आफिस आया तो देखा मेरे आफिस के मेन गेट का ताला टूटा पडा है मैने आफिस के अन्दर जाकर देखा तो आफिस मे रखा मेरा लेनेवो कंपनी का लैपटाप व इंडैन कंपनी के दो गैस सिलेन्डर नही थे कोई अज्ञात चोर मेरे आफिस के मेन गेट का ताला तोडकर आफिस मे रखा मेरा 01 लैपटाप व 02 सिलेंडर चोरी कर ले गया है मै आफिस के काम से बाहर चला गया था इसलिये रिपोर्ट को नही आ पाया आज दिनांक 21/12/2025 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे रिपोर्ट पर थाना बागसेवनिया भोपाल के अप क्र 696/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
कार्यवाही का विवरण
दौराने विवेचना घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल कर सूचना तंत्र को सक्रिय कर विधि विरूध बालक के कब्जे से प्रकरण मे चोरी गये इंडियन कम्पनी के दो सिलेण्डर एवं 01 लिनोवो कम्पनी का लैपटाप को बरामद कर विधि विरूध बालक को बाल न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अमित सोनी, प्रआर सर्वेश भदौरिया, प्रआर सुनील राठौर,प्रआर महेश सोनी,प्रआर नितिन खरे, आर सत्यभान गुर्जर, आर सुजीत तिवारी, आर अवतार गुर्जर,आर अभय,आर सुभाष,आर सोनू,आर कुलदीप
