मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिन्दवाड़ा घटना पर शोक व्यक्त किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिन्दवाड़ा में एक युवक द्वारा परिवार के 8 लोगों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूँ। राज्य शासन द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके को छिन्दवाड़ा जाकर पीड़ित परिजन से मिलने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक जाँच में आरोपी मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना की जाँच के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481