थाना निशातपुरा पुलिस की कार्यवाही जिला बदर बदमाश पकडा
// थाना निशातपुरा//
थाना निशातपुरा पुलिस की कार्यवाही जिला बदर बदमाश पकडा
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाने के फरार , इनामी , जिला बदर बदमाशो की धरपकड कर प्रभावी कार्यवाह करने हेतु एक विशेष टीम तैयार करने के निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल मयूर खण्डेलवाल , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह , सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में टीम तैयार की गई है।
दिनांक- 18-12-25 को थाना निशातपुरा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये जिला बदर बदमाश गोलू अहिरवार उर्फ गोलू टाईगर पिता स्व. अवधनारायण उम्र- 25 साल निवासी- गैस राहत क्वाटर हाऊसिंग बोर्ड कंरोद भोपाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी गोलू टाईगर के विरूद्ध पूर्व मे गंभीर आपराधिक गतिविधियो को देखते हुये पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल द्वारा एक वर्ष के लिये भोपाल शहर व आसपास के सरहदी जिलो से जिला बदर की कार्यवाही की गई थी, लेकिन बदमाश नें जिला बदर के आदेश की तामील पश्चात भी उक्ता आदेश का उल्लंघन कर भोपाल शहर की सीमा मे पाया गया है । आरोपी के विरूद्ध अप.क्र-979-25 धार 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशानुसार आसमाजिक तत्वो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी , जिससे भोपाल शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड
गोलू पिता अवधनारायण अहिरवार उम्र 25 साल निवासी म.न .एच. 391 मां कर्मा देवी अस्पताल के पीछे करोंद भोपाल
क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 858/18 294, 323, 506, 34 भादवि निशातपुरा
2. 1095/19 294,323,506,34 भादवि निशातपुरा
3 1114/19 294,323,324,506,34 भादवि निशातपुरा
4 985/20 13 जुआएक्ट निशातपुरा
5 219/21 294, 323, 327, 427, 506, 34 भादवि निशातपुरा
6. 796/21 34 आबकारीएक्ट निशातपुरा
7. 1214/21 294, 323, 506 भादवि निशातपुरा
8 38/22 34 आबकारीएक्ट निशातपुरा
9 154/22 379 भादवि निशातपुरा
10 692/22 379 भादवि निशातपुरा
11 36/24 384,395,34 भआदवि 25 आर्म्स एक्ट कोगेफिजा
12 979/25 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम निशातपुरा
उक्त सराहनीय कार्य में थाना निशातपुरा भोपाल के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा , उनि कमलेश चौहान , सउनि सतेन्द्र चौबे, आर. जितेन्द्र सिकरवार , आर. मधुसूदन , आर. राजेन्द्र मीणा की सराहनीय भूमिका रही है ।
