“थाना छोलामंदिर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृत बालक को 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब”
—थाना छोला दिनांक- 18.12.2025—
“थाना छोलामंदिर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृत बालक को 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब”
थाना छोला मंदिर भोपाल में अपहृत बालक को पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मलकीत सिंह , सहा पुलिस आयुक्त निशातपुरा ( बैरागढ़ ) श्री आदित्य राज सिंह ठाकुर के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छोलामंदिर निरी. सरस्वती तिवारी के मार्गदर्शन में उनि प्रीतम सिंह हमराह स्टाफ द्वारा अपह्रत बालक को 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब ।
थाना छोला मंदिर में पंजीबद्ध अपराध क्र.- 671/2025 धारा 137(2) बीएनएस मे अपहृत बालक के संबंध में
दिनाँक 17/12/25 को गुम इंसान 238/25 की जाँच पर प्रथम दृष्टया गुमशुदा के नाबालिक पाए जाने एवं अपने माता पिता के वैध सरंक्षण से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने पर संज्ञेय अपराध पाया जाने से अपराध क्रमांक-671/2025 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया जाता है नकल गुम इंसान हस्व जैल हैं कि फरियादी निवासी ग्राम बडगंवा तहसील बेगमगंज जिला रायसेन वर्तमान पता भागीरथ नामदेव के किराये का मकान चौरासिया मंदिर के पास शिवनगर फेस 2 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते में रहता हूं, लाईट का काम करता हूं, मेरे एक लड़का एवं दो लड़कियां है, आज दिनांक 16/12/25 को मैं अपने परिवार के साथ घर पर था समय शाम 07/00 बजे मेरा लड़का उम्र 15 साल निवासी सदर का मुझसे बोला कि मैं कोचिंग जा रहा हूं, जब वह रात्रि 09/00 बजे तक वापस नहीं लोटा तो मैने कोचिंग में जाकर पता किया तो कोचिंग वाले सर ने बताया कि आज वह क्लास में नहीं आया ।फिर मैने लड़के की तलाश आसपास एवं रिश्तेदारो में किया जो नहीं मिला मेरे लड़के राजा लोधी का हुलिया रंग गेहूंआ, चेहरा गोल, उंचाई 5 फिट 4 इंच, नीले रंग का लोवर एवं नीली जाकेट पहने हुये है जो बिना बताये कही चला गया है रिपोर्ट करतां हूं कार्यवाही की जाये सूचनाकर्ता कि रिपोर्ट पर गुम इंसान सदर कायम कर जांच में लिया गया ।
दौराने जांच अपहृत बालक की तलाश पतारसी हेतु कैमरे देखे जाकर उक्त कैमरे की चैन बनायी गयी । तकनीकि सेल की मदद ली गयी । बालक को सकुशल बरमाद कर परिजनो को सुपूर्द किया गया । बालक के साथ कोई घटना घटित नही हुई है।
सराहनीय कार्यः- 1. निरी सरस्तवती तिवारी, 2. उनि प्रीतम सिंह, 3. प्रआर सरजन सिंह
