शुभ-विवाह पावन “आशीर्वाद समारोह” कसौली, हिमाचल प्रदेश ! 

0
Spread the love

शुभ-विवाह पावन “आशीर्वाद समारोह”

कसौली, हिमाचल प्रदेश !

 

प्रभु प्रेमी संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं स्वामी अवधेशानन्द आश्रम, भोपाल के प्रबन्धक; निष्ठावान, समर्पित एवं सत्संकल्पी साधक आदरणीय श्री भूपेन्द्र जी एवं श्रीमती मीनू शर्मा जी के सुपुत्र “चिरंजीवी करण” एवं “आयुष्मती सौम्या” के शुभ-विवाह के पावन अवसर पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर

पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री जी” हिमालय की निर्मल वादियों से सुसज्जित कसौली (हिमाचल प्रदेश) पधारकर नवदम्पति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

 

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।

 

“पूज्य आचार्यश्री जी” ने वर प्रिय करण एवं वधू प्रिय सौम्या के मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का संयोग नहीं, अपितु दो परिवारों का पवित्र सेतु है। सनातन परम्परा के षोडश संस्कारों में इसका सर्वोच्च स्थान है।

 

यह संस्कार पति-पत्नी को धर्म, प्रेम, सहयोग, विश्वास, त्याग और दायित्व के पवित्र सूत्र में बाँधता है। विवाह एक दिव्य यज्ञ है, जिसमें पति-पत्नी मिलकर नैतिकता, परमार्थ और आध्यात्मिक उत्कर्ष की दिशा में जीवन-यात्रा आरम्भ करते हैं।

 

इस मंगल अवसर पर “पूज्य आचार्यश्री जी” ने नवविवाहित युगल को सौभाग्य, आरोग्य, दीर्घायुष्य, सद्गुण और प्रकाशमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके जीवन-पथ पर सदैव धर्म, शान्ति, प्रेम और समृद्धि की छाया बनी रहे यह प्रार्थना की।

 

#AvdheshanandG

#wedding #शुभविवाह

#करण_सौम्या

#कसौली #हिमाचल

#AvdheshanandG_Quotes

#avdheshanandg_mission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481