चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगणों से पूर्व में की गई थी 70 लाख की बरामदगी

0
Spread the love

// नगरीय पुलिस भोपाल थाना हबीबगंज//

*थाना हबीबगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगणों से पूर्व में की गई थी 70 लाख की बरामदगी*

 

*आरोपीगणों से पुलिस रिमांड के दौरान किया 65 लाख का मशरूका कुल चोरी गये मशरूका बरामदगी 1 करोड 35 लाख*

शहर में चोरी/गंभीर घटनाओं पर नियंत्रण रखने तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-1,नगरीय पुलिस भोपाल(प्रभारी )श्री गौतम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस हबीबगंज श्री उमेश तिवारी द्वारा समुचित निर्देश दिये गये हैं ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

 

थाना हबीबगंज में दिनांक 23/11/2025 को फरियादी मनीष ब्यौहार पिता स्वश्री सुरेश चन्द्र ब्यौहार उम्र 56 साल निवासी म.न.ई-7/22 अशोका सोसाईटी अरेरा कालोनी भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि वह वर्तमान में परिवार सहित मुम्बई में रह रहा हूँ तथा बीच बीच में भोपाल आना जाना रहता है जिनके द्वारा अपने घर में बुक सेल्फ के बीच में गुप्त लाकर वनवाया गया है जिसमें दिनांक 15.07.2025 को हीरे सोने चाँदी के जेवरात रखकर मैं मुब्ई चले गये थे जो दिनांक 22.11.2025 को भोपाल वापस आकर देखने पर नही मिले अज्ञात चोंरो के विरूद्ध अपराध क्र 597/2025 धारा 331(4) ,305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही कैमरों की सहायता ली गई जो फरियादी के निवास पर केयर टेकर के रूप में वर्ष 2023 में कार्य करने वाले सोहित नामदेव उर्फ कल्लू की उपस्थिति फरियादी के घर के आसपास ई-7/22 अरेरा कालोनी में पायी गई संदेह के आधार पर आरोपी सोहित नामदेव उर्फ कल्लू को दुर्गा नगर कालोनी जिला गुना से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर अपने साथी रवि सोनी पिता स्व लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी गुना के साथ मिलकर दिनांक 29.07.2025 को फरियादी के ई-7 /22 अशोका सोसाईटी अरेरा कालोनी से चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी रवि सोनी अपने बङे भाई राजू सोनी के साथ ईश्वर नगर में निवास कर रहा था तथा सोहित उर्फ कल्लू भी अपने रिस्तेदार के घर ईश्वर नगर में ही निवास कर रहा था जो घटना के बाद से ही आरोपीगण भोपाल से फरार हो गये थे आरोपी रवि सोनी द्वारा अपने बङे भाई राजू सोनी को चोरी के मशरुका में से 02 लाख रूपये नकद दिये गये थे जिससे 01 लाख रूपये नकदी एवं आरोपी द्वारा चोरी के पैसे से खरीदा गया आई फोन जप्त किया गया है आरोपीगणों को जिला गुना से अभिरक्षा में लेकर अपराध सदर में चोरी गये मशरूका सोने के विस्किट, चूङिया , चेन ,कान की वाली 03 लाख रूपये नकदी समेत करीबन 70 लाख रूपये का मशरूका पूर्व में जप्त किया गया था ।

 

प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी सोहित नामदेव उर्फ कल्लू तथा राजू सोनी निवासी गुना मध्य प्रदेश न्यायिक अभिरक्षा में है एवं मुख्य आरोपी रवि सोनी न्यायालय पेश कर दिनांक 28.11.2025 को पुलिस रिमांड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ किये जाने पर आरोपी के बताये अनुसार उसके घर गुना मध्यप्रदेश से करीब 400 ग्राम फाइन गोल्ड तथा 125 ग्राम ज्वैलरी तथा चोरी के रूपयों से खरीदा गया 43 इंच एलईडी टीव्ही व 6 लाख रूपये नकदी कुल मशरूका 72 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।

*गिरफ्तार पुलिस रिमांड आरोपी का नाम व पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः –*

1. रवि सोनी पिता स्व लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी लोधा का मकान पीताम्बरा कालोनी सकतपुर रोड गुना म.प्र. आपराधिक रिकार्ड –

अप क्र धारा थाना

608/2016 13 जुआ एक्ट गुना कोतवाली

77/2018 294,323,341,506,34 भादवि गुना कोतवाली

235/2025 36बी आबकारी एक्ट शाहपुरा

597/2025 331(4),305ए बीएनएस हबीबगंज

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये आरोपी —-

1.सोहित नामदेव उर्फ कल्लू पिता गिर्राज नामदेव उम्र 22 वर्ष निवासी जैन किराना स्टोर के पास दुर्गा नगर गुना …

2. राजू सोनी पिता स्व लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी लोधा का मकान पीताम्बरा कालोनी सकतपुर रोड गुना म.प्र

*अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिकाः-* थाना प्रभारी हबीबगंज निरीक्षक संजीव चौकसे, उनि अखिलेश त्रिपाठी, सउनि संजीव मिश्रा, प्रआर. राघवेन्द्र भास्कर, प्रआर. सुखिया उईके, आर. कंचन यादव, प्रआर राजकुमार साहू, आर. रामनरेश किरार, आर राकेश भारद्दाज, आर. अरविन्द यादव, आर. रवि भावर, मआर दीक्षा भदौरिया, आर. सुनील कुमार, आर सुष्पेन्द्र सिंह ,आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (तकनीकी शाखा ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481