गायक कैलाश खेर ने भाजपा विधायक का मजाक उड़ाया

0
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

कैलाश खेर के व्यंग्य बाण, भाजपा विधायक की फजीहत मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मेले में मशहूर गायक कैलाश खेर के भजनों और गानों पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान कैलाश खेर अलग ही रंग में दिखे। मंच पर कही उनकी बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कैलाश खेर ने भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग की फजीहत कर डाली। साथ ही नगर पालिका को लेकर भी तंज किया।

कैलाश खेर मंच पर सभी अतिथियों का नाम ले रहे थे। इस दौरान सुवासरा से भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग का नाम आने पर वे अटक गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ये हरदीप सिंह डंग कौन हैं जी। ये कौन सा डंग है। तभी भीड़ के बीच किसी की आवाज आई ‘बिच्छू का’।

कार्यक्रम की शुरुआत में कैलाश ने दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा- ताली तो बजाओ, गरीबों…। यह सुनकर कई लोग हैरान और असहज नजर आए।

गायक खेर ने नगर पालिका के कामकाज पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी बात समझी जाए, गरीबी नहीं दिखाइए, समझदारी दिखाइए। कलाकार को बुलाएं तो समझिए यज्ञ होने जा रहा है। कंजूसी करेंगे तो यज्ञ या भंडारा मत कीजिए ।

मंदसौर में कैलाश खेर ने मंच से भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग की फजीहत कर दी।
मंदसौर में कैलाश खेर ने मंच से भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग की फजीहत कर दी।

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का वीडियो, समुद्र पर दिखाया स्टंट 69 साल की उम्र के पड़ाव पर रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने हैरान कर देने वाला स्टंट किया है। जनार्दन मिश्रा सरकारी दौरे पर अंडमान निकोबार पहुंचे थे। वहां हेवलॉक द्वीप में समुद्र से 300 फीट ऊपर पैरासेलिंग की।

सांसद मिश्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोई बोला- हमारे सांसद उड़ गए। किसी ने कहा- पद का पूरा आनंद ले रहे हैं। तो कोई बोला- इस उम्र में बहादुरी का काम किया है।

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अंडमान निकोबार में पैरासेलिंग की।
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अंडमान निकोबार में पैरासेलिंग की।

अस्पताल में पलंग पर मरीजों की जगह कुत्ते कर रहे आराम खंडवा के किल्लौद के सरकारी अस्पताल में हैरान कर देने वाला नजारा दिखा। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पलंग पर मरीजों के बजाय कुत्ते आराम करते नजर आए। एक ही बेड पर दो कुत्ते सोए थे। तीसरा भी वहीं मौजूद था।

किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल दी है। लापरवाही उजागर कर दी है।

लोगों का कहना है कि अस्पताल में न तो बीएमओ की निगरानी रहती है और न ही स्टाफ की मौजूदगी तय है। आलम यह है कि वार्ड के दरवाजे खुले रहते हैं और कुत्ते अंदर तक पहुंचकर बेड पर बैठ जाते हैं।

वैसे इस मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है। सफाईकर्मी को पद से हटाने और नर्सिंग ऑफिसर का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।

खंडवा के किल्लौद के अस्पताल में बेड पर कुत्ते आराम करते नजर आए।
खंडवा के किल्लौद के अस्पताल में बेड पर कुत्ते आराम करते नजर आए।

बाल काटकर उससे बनाई पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर एक युवक की रील जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने बाल काटता है और कटे हुए बालों को कार के बोनट पर रख देता है। फिर इन्हीं बालों से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर बना देता है।

युवक के इस टैलेंट की जमकर सराहना हो रही है।

युवक ने अपने बाल काटकर उससे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर बना दी।
युवक ने अपने बाल काटकर उससे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर बना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481