भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस का नया ठहराव

0
Spread the love

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल से होकर चलने वाली हावड़ा–भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13025/13026) का रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ठहराव 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।

पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले रांची रोड स्टेशन पर यह ठहराव बड़काकाना स्टेशन के स्थान पर दिया गया है। रेलवे के अनुसार इस बदलाव से बड़काकाना स्टेशन पर ट्रेन के रिवर्सल (दिशा परिवर्तन) की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

रेलवे ने बताया कि

  • गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस रांची रोड पर शाम 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:15 बजे रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस रांची रोड पर सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे प्रस्थान करेगी।
त्योहारी सीजन में लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़
त्योहारी सीजन में लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़

मध्य प्रदेश से गुजरेंगी यह स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के तहत मध्य प्रदेश के यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक ओर बिहार से मुंबई (बरौनी-बांद्रा टर्मिनस) के बीच इटारसी होकर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, वहीं दूसरी ओर रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर (पटना) के बीच दो अतिरिक्त ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन भी संचालित होगी। रेलवे ने बरौनी से बांद्रा टर्मिनस के बीच 7, 8 और 9 नवंबर को तीन विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये सभी ट्रेनें इटारसी होकर गुजरेंगी, जिससे भोपाल, नर्मदापुरम और आसपास के यात्रियों को सीधे पश्चिम दिशा की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481