15 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना हबीबगंज भोपाल दिनांक-08.11.2025 *

15 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*
भोपाल शहर में आगामी नव वर्ष उत्सव को दृष्टिगत रखते असमाजिक/अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों दारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन – 01भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हबीबगंज संजीव चौकसे द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी आशीष उर्फ़ सोनू की गिरफ्तारी करने में सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः–

आगामी त्यौहारो को शांति पूर्ण ढंग से संपादित कराने असमाजिक/ अपराधिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप #स्थाई वारंटी# @ आशीष उर्फ़ सोनू पिता सुधीर रानडे उम्र 39 वर्ष निवासी पंचशील नगर थाना टी टी नगर भोपाल की सूचना पर पुलिस टीम रवाना की गई आरोपी वारंटी के मुताबिक सूचना बताये स्थान मे मिलने पर आरोपी वारंटी को हिकमत अमली से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आर टी क्र – 9762/02
अप क्र – 609/2002
धारा – 457,380 आईपीसी. मे स्थाई वारण्ट मे जारी किया गया है। जो आरोपी विगत 15 वर्षों से प्रकरण में फरार चल रहा था।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी,निरीक्षक संजीव चौकसे , प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र भास्कर, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक अरविंद यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481