मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धान और गेहूं की खरीदी नही करने को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले, तत्काल खरीदी शुरू की जाए

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धान और गेहूं की खरीदी नही करने को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले, तत्काल खरीदी शुरू की जाए

नेता प्रतिपक्ष ने कहा–

धान और गेहूं की खरीदी अब मध्य प्रदेश सरकार नहीं करेगी। सरकार का कहना है कि हमारे पास पैसे नहीं हैं, हम कर्ज में डूबे हुए हैं।

-जब धान और गेहूं की खरीदी का समय आता है, तब आप जिम्मेदारी केंद्र के पाले में डाल देते हैं। लेकिन इन्हीं किसानों ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी।

आपने चुनावों में वादा किया था कि हम ₹2700 में गेहूं और ₹3100 में धान खरीदेंगे। दो साल होने को आए, किसान अब भी परेशान हैं।

बड़े-बड़े कार्यक्रमों में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं यह प्रदेश की जनता का पैसा है। उस समय आपको कर्ज की बात क्यों नहीं याद आती?

जब किसानों की खरीदी का समय आता है, तब आपको कर्ज याद आता है। अपने हेलीकॉप्टर और प्लेन में आपको कर्ज नहीं दिखता।

मुख्यमंत्री जी, आप तत्काल धान और गेहूं की खरीदी शुरू करें, किसानों के दुख-दर्द को समझें यही मेरा आपसे अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481