मध्यप्रदेश स्थापना को लेकर कर्मश्री की बैठक संपन्न

0
Spread the love

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश स्थापना को लेकर कर्मश्री की बैठक संपन्न

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया ।

– विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आज कर्मश्री की वृहद बैठक का आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहे।

– बैठक में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य मंचन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

– विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा – “सम्राट विक्रमादित्य भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक, न्यायप्रिय शासक और जनकल्याण के आदर्श पुरुष थे, जिनके जीवन से आज भी हमें प्रेरणा मिलती है”

– उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने उज्जैन को न केवल राज्य की राजधानी बनाया, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और वैभव को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया

– माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जन-जन को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और आदर्शों से परिचित कराने हेतु यह अभिनंदनीय पहल की गई है।

– हम सबको अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सहभागी होकर हमारे गौरव सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित इस नाट्य मंचन का लाभ जरूर लें।

– हम स्वयं तो नाट्य मंचन देखने जाएं ही, साथ ही हमें घर-घर तक इसका प्रचार-प्रसार भी करना है ताकि हमारे गौरव पुरुष का जीवन जन-जन तक पहुंच सके।

– विधायक रामेश्वर शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश की गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

– इस बार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हमारे लिए केवल एक उत्सव भर नहीं, बल्कि अपने इतिहास, संस्कृति और नायकों पर गर्व करने का भी अवसर है।

– इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनों को आंवला नवमी की शुभकामनाएँ दीं।

– साथ ही देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष युवा सदन पर होने वाले “श्री तुलसी विवाह” को लेकर उपस्थित जनों को आमंत्रित किया।

– विधायक ने कहा कि तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में सभी जरुर सम्मिलित हों। हम माँ तुलसी के विवाह के साथ विधानसभा और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481