नशे की लत पूरी करने युवक बना साइकिल चोर

0
Spread the love

भोपाल की बजरिया थाना पुलिस ने खास किस्म के चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों की साइकिलों को चोरी कर कम दामों में बेच दिया करता था। इससे मिलने वाले पैसों से वह अपनी नशे की लत को पूरा करता था।

चोरी से पहले आरोपी इलाके में रेकी करता था। जहां आस पास कैमरे न हों और घर में आंगन में साइकल दिखे, ऐसी जगह देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 चोरी की साइकिल जब्त की हैं।

एसीपी बिट्टू शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय दिनेश केवट शराब सहित अन्य सूखे नशे करने का आदि है। वह स्कूल के बाहर और जिन घरों के बाहर कैमरे नहीं लगे रहते थे वहां चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

पिछले दिनों एक नाबालिग बच्चे की शिकायत पर मामले की जांच की गई। बच्चा साइकल चोरी की वारदात के बाद दुखी था। जांच के बाद दौरान आरोपी घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे एक कैमरे में दिखाई दिया। जिससे उस पर संदेह हुआ और पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी बोला- नशे की लत पूरी करने की वारदातें

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए साइकिल चोरी करता था। 200-300 रुपए में इन चोरी की साइकिलों को बेच देता था। अब पुलिस चोरी की साइकिल खरीदने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481