5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज

0
Spread the love

नगरीय विकास एवं आवास विभाग आज पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और अमृत योजना के अंतर्गत 5,364 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इन कार्यों में जल-प्रदाय, सीवरेज परियोजनाएं, हरित क्षेत्र विकास और मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे मौजूद रहेंगे।

‘स्वच्छता समग्र’ कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता समग्र’ कार्यशाला का आयोजन भी होगा, जिसमें प्रदेश में वायु गुणवत्ता, शहरी स्वच्छता और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी। कार्यशाला के पहले सत्र में आयुक्त संकेत भोंडवे ने प्रदेश की स्थिति और आगे की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

पहले सत्र में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम इलैया राजा और डायरेक्टर रेस्पॉन्सिबल ट्यूरिज्म मिशन डीपी सिंह ने नर्मदा बेसिन एवं धार्मिक-पर्यटन नगरों की स्वच्छता चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

अपशिष्ट प्रबंधन पर देंगे सुझाव

दूसरे सत्र में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, इंदौर आयुक्त दिलीप कुमार यादव, ग्वालियर आयुक्त संघ प्रिय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सचिव लीगेसी अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने सुझाव देंगे।

समानांतर सत्र में भोपाल महापौर मालती राय, उज्जैन आयुक्त अभिलाष मिश्रा, भोपाल आयुक्त संस्कृति जैन, और सागर आयुक्त राजकुमार खत्री शहरों की कार्ययोजना, सफाई, सौंदर्यीकरण एवं छोटे शहरों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सफाई मित्रों से संवाद करेंगे महापौर-आयुक्त

कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों से संवाद सत्र रखा गया, जिसमें उनकी कुशलता वृद्धि, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव पर चर्चा हुई। आयुक्त भोंडवे ने बताया कि समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित विशेष फिल्म प्रदर्शित की जाएगी और स्वच्छता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481