साॅफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के आरोपी जेल में एक साथ

0
Spread the love

भोपाल में इंजीनियर उदित गायकी की हत्या करने वाले आरोपी आरक्षक सौरभ आर्य और संतोष सेंट्रल जेल के अ खंड बंदी वार्ड में एक साथ हैं। दोनों को सुरक्षा कारणों के चलते एक साथ रखा है। जेल जाने के बाद से ही सौरभ आर्य गुमसुम है। जबकि संतोष सामान्य है। वह साथी कैदियों से बातचीत कर रहा है।

दोनों की रविवार रात को जेल में आमद हुई है। एक अधिकारी ने उसने बातचीत की तो दोनों ने स्वयं को बेगुनाह बताया। दावा किया कि बल प्रयोग जरूर किया लेकिन कमर के निचले हिस्से में मारा था।

नकाब पहनाकर आरोपियों को पेश किया गया था डीएसपी केतन अडलक के साले और सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदित गायकी (20) को पीटने वाले दोनों पुलिस आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को रविवार को जेल भेज दिया था। इससे पहले दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस इन्हें नकाब पहनाकर कोर्ट लाई थी और नकाब में ही वापस ले गई।

दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को ही दोनों पर हत्या का केस भी दर्ज किया गया था। गुरुवार रात को पिपलानी थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने उदित की डंडे से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था।

पिटाई के बाद उदित बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। उसके दोस्त उसे एम्स लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उदित के शरीर पर 16 जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। अगले दिन शुक्रवार की सुबह उदित की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दोनों आरक्षकों को सस्पेंड भी कर दिया था।

शनिवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उदित की मौत की वजह बेरहमी से पिटाई होना बताई गई। रिपोर्ट में मौत की वजह ट्रॉमा अटैक और पेनक्रियाज डैमेज बताया गया।

FIR से पिटाई की बात ही गायब मामले में पिपलानी थाने में दर्ज एफआईआर से पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई की बात गायब है। एफआईआर के अनुसार, कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने बताया कि रात डेढ़ से दो बजे के बीच इंद्रपुरी में लाल कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी।

उसमें दो लड़के बैठे थे, एक बाहर खड़ा था। तीनों नशे में थे। पुलिस ने उन लड़कों से वहां खड़े होने का कारण पूछा, फिर वहां से जाने को कहा।

कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया ने बताया कि कार में बैठे एक लड़के ने बदतमीजी की। बाहर खड़ा लड़का भागा, जिसके पीछे सौरभ दौड़ा। लड़का एक गाड़ी से टकराकर गिर गया। उसने गाली दी। वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

सौरभ ने बताया कि मामला शांत करने की कोशिश में लड़के की टी-शर्ट फट गई। लड़का झगड़ा कर रहा था इसलिए हल्का बल प्रयोग किया। फिर उसे दोस्तों के हवाले कर गए। सुबह मौत की सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481