बीजेपी नेता बोली- लात-मुक्कों से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

0
Spread the love
QuoteImage

मेरी छाती पर चढ़कर उन्होंने लातों से मारा। मुक्कों से पीटा। बाल पकड़कर मुझे घसीटा गया। वे पीटते रहे, लेकिन कोई मुझे बचाने नहीं आया।

QuoteImage

यह कहना है भोपाल के भाजपा बिलखिरिया मंडल की महामंत्री शकुन शर्मा का। भोपाल से करीब 30 किमी दूर ओमकारा सेवनिया गांव में उनसे हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो महिलाएं शकुन शर्मा को घसीट रही है। एक महिला थप्पड़ मारकर कहती सुनाई दे रही है कि मेरे पिता को गाली कैसे दी।

3 अक्टूबर की रात हुई घटना के पीछे की वजह ब्राह्मण समाज के लोगों को गांव के शिव मंदिर में जाने से रोका जाना है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने ताला लगा दिया था। वे ब्राह्मणों को पूजा-अर्चना करने से रोक रहे थे।

इधर, आरोपी पक्ष के घर में ताला लगा है। परिवार फरार है। गुर्जर समाज की एक महिला का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की नीयत से आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने ही हमारे परिवार के एक व्यक्ति से मारपीट की है। शकुन ने गालियां दी हैं। उसने ही विवाद के लिए मजबूर किया था।

फिलहाल, गांव में पुलिस गश्त जारी है। इस बीच ब्राह्मणों ने मंदिर में लगा ताला खोल दिया है। रविवार को यहां पूजा-अर्चना भी की है। दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बात की। जाना कि आखिर झगड़े की वजह क्या है…पढ़िए, रिपोर्ट

इसी शिव मंदिर में पूजा को लेकर गुर्जर और ब्राह्मण समाज में विवाद चल रहा है।
इसी शिव मंदिर में पूजा को लेकर गुर्जर और ब्राह्मण समाज में विवाद चल रहा है।

पीड़ित बोली- आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा है शकुन शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि गांव में कई दिन से विवाद के हालात हैं। घटना के 2 दिन पहले से स्थिति अधिक तनावपूर्ण हो गई थी। आरोपी पक्ष के लोग अतुल व्यास और उनके परिवार को निशाना बनाना चाहते थे।

इलाके की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अतुल के परिवार में मुझे बात करने के लिए बुलाया था। उनसे बातचीत करने के बाद मंदिर जाने के लिए निकली ही थी कि आरोपी पक्ष ने महिलाओं के साथ मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा है। ऐसे में काफी देर तक किसी ने भी मुझे बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटाई।

मुझे बलराम गुर्जर, डॉ. सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर ने पीटा। मैं जमीन पर गिर गईं। बाद में अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर ने भी मुझसे मारपीट की। मैं बेसुध होने लगी तो आरोपी वहीं छोड़कर फरार हो गए।

शकुन शर्मा ने बताया-

QuoteImage

मैंने फोन पर अपनी बेटी से बात करते हुए डॉ. सुनील गुर्जर का नाम ले लिया था। बेटी ने पूछा तो मैंने कहा कि डॉक्टर ने पीटा तो है लेकिन मैंने देखा नहीं। इसके बाद उसकी लड़की आई और मुझे रुकने को कहा। मुझे शक हुआ तो मैंने दौड़ लगाई और घर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से हाथ डालकर मेरा मोबाइल भी छीन लिया।

QuoteImage

वीडियो में गुर्जर परिवार की दो महिलाएं शकुन शर्मा से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में गुर्जर परिवार की दो महिलाएं शकुन शर्मा से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।

घटना का एक और वीडियो सामने आया घटना का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें 2 महिलाएं घसीट-घसीट कर शकुन शर्मा को पीटती नजर आ रही हैं। एक महिला तमाचे मारते हुए कह रही है कि मेरे पिता को गाली कैसे दी? अब देगी गाली?

जबकि दूसरी महिला, जमीन पर पड़ी शकुन शर्मा को पानी देने की बात कर रही है। इस दौरान शकुन जोर-जोर से मदद की गुहार लगा रही है।

डर के कारण शिकायत तक नहीं करते थे इलाके में ही रहने वाली ज्योति ने बताया कि मारपीट करने वाले अभी फरार हैं। उनके हमले से यहां रहने वाले ब्राह्मण परिवार दहशत में थे। डर के कारण हम उनकी शिकायत तक नहीं करते थे। वे अब हम पर भी हमला कर सकते हैं।

बिजली के नाम पर की जाती है अवैध वसूली मंदिर के करीब रहने वाले अतुल व्यास का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या है। पास ही रहने वाले सुनील गुर्जर के घर अलग-अलग फेज से कई कनेक्शन हैं। उनके घर आम तौर पर बिजली की समस्या नहीं होती है।

कई बार हमारे घर अचानक लाइट जाने की हालत में उनके घर से बिजली ले ली जाती थी। मंदिर को लेकर सुनील गुर्जर और परिवार हक जमाता था। वह चंदे के नाम पर जबरन वसूली का दबाव बनाता था।

आरोपी पक्ष ने कहा- बदनाम करने की कोशिश विवाद को लेकर आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों ने पहले तो कैमरे पर बात करने से इनकार कर दिया। फिर, परिवार की एक महिला गीता गुर्जर ने कहा- हमारे परिवार और समाज को बदनाम करने की नीयत से अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।

बुधवार को हमारे परिवार के डॉ. सुनील गुर्जर पर बिजली कनेक्शन को लेकर अतुल व्यास और उनकी पत्नी ने हमला किया था। सबसे पहले अतुल व्यास की पत्नी ने सुनील गुर्जर को दो चांटे भी मारे। इसके बाद भी हमने विवाद को खत्म किया और राजीनामा कर लिया। पुलिस तक कोई शिकायत नहीं की।

शुक्रवार को शकुन ने मोबाइल पर किसी से बात करते हुए कहा कि सुनील गुर्जर को जमकर पीटा गया है। यह बात हमारे परिवार के लोगों को बर्दाश्त नहीं हुई। ऐसे कहने से मना किया तो वह गालियां देने लगी।

गीता ने कहा- मंदिर को लेकर कोई विवाद नहीं है। मंदिर में कभी ताला लगाया ही नहीं गया है। यहां प्रतिदिन लोग पूजा-अर्चना करते हैं।

थाना प्रभारी बोले- एक आरोपी हिरासत में थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील गुर्जर को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481