कारोबारी से स्कूटर और एक लाख रुपए लूटने वाले गिरफ्तार

0
Spread the love

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में रेकी कर पान मसाला कारोबारी से एक लाख रुपए और उसकी स्कूटर लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और लूटे गए 55 हजार रुपए कैश बरामद किए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है। जबकि लूट में शामिल एक आरोपी पहले ही जेल में बंद है।

डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को 44 वर्षीय सचिन जैन निशातपुरा इलाके से घर की तरफ जा रहे थे। तभी आर्मी एरिया के नजदीक टीला जमालपुरा पुलिया के पास उनकी बाइक को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। सचिन के गिरते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक उतरा और फरियादी की जुपीटर स्कूटर सहित उसमें रखी एक लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीआई डीपी सिंह और उनकी टीम ने 100 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीआई डीपी सिंह और उनकी टीम ने 100 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले।

हलाली नदी में फैंक दी स्कूटर

आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जिससे आरोपियों की पहचान की जा सकी। एक आरोपी की सीडीआर निकाली गई। तकनीकी जांच के आधार पर विधि विरुद्ध बालक सहित चारों आरोपियों की पहचान की गई। जिसके बाद आरोपी कैशव यादव (20) निवासी निशातपुरा और दीपक लोधी (23) निवासी ईंटखेड़ी को गिरफ्तार किया।

वारदात का मास्टर माइंड पहले ही जेल में है बंद

वारदात का मास्टर माइंड राजकुमार रेड्‌डी पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। इस बात का खुलासा पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने किया है। जबकि नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481