थाना टीला पुलिस ने पान मशाला व्यापारी के साथ हुई लूट का किया पर्दाफाश
//थाना टीला//
थाना टीला पुलिस ने पान मशाला व्यापारी के साथ हुई लूट का किया पर्दाफाश
विधी विरोधी बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश जेल में
*आरोपियों द्वारा लूटे गये नगदी 55,000/-रू. व घटना में प्रयुक्त 01 रेसिंग मो.सा. कीमती 80,000/- रू. कुल कीमती मशरूका 1,35,000/- रू. का बरामद
आरोपियों ने स्पोर्ट रेसिंग बाईक से दिया था घटना को अंजाम
आरोपियो के विरूद्ध भोपाल के विभिन्न थानो में दर्ज है कई अपराध
आरोपियो ने योजना बनाकर की पहले रैकी , फिर की व्यापारी के साथ एक्टिवा में टक्कर मारकर गिरा कर एक्टिवा को लेकर हो गए थे फरार
एक एक्टिवा क्र. MP04 SV 9776 कीमती 50,000/-रू. व डिग्गी में रखे थे नगदी 150,000/- रू.
आरोपियों को मंहगी गाड़ी खरीदने व किस्त भरने के लिये पैसों की थी आवश्यकता
आरोपी बारदात करने के उपरांत एक्टिवा को हलाली डेम के गहरे पानी में फेक दी थी
नगरीय क्षेत्र भोपाल में सरेराह लूटपाट, झपटमारी करने वालें बदमाशों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है ।
उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिनव चौकसे (IPS) द्वारा थाना टीलाजमालपुरा क्षेत्र में हुई पान मशाला व्यापारी के साथ हुइ टक्कर मारकर गिरा एक्टिवा को लेकर भाग जाने की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त (जोन-03)श्री मती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(जोन-03) श्री दीपक नायक (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग श्री अनिल वाजपेयी के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिहं के नेतृत्व मे गठित टीम ने शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर, दिनांक 18/7/25 की रात पान मशाला व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलाशा करते हुए लूट का मशरूका, वारदात में उपयोग की गई 01 रेसिंग मोटर साइकिल सहित लगभग 1,35,000/- रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण-
दिनांक 18/07/2025 को पान मशाला व्यापारी सचिन जैन पिता सुरेश जैन उम्र 44 साल नि. म.नं. 212 जैन नगर लालघाटी थाना कोहेफिजा भोपाल का अपनी पीपल चौराहा करोंद निशातपुरा स्थिति पान मशाला दुकान बन्द करके बिक्री के नगदी रूपये करीबन 1,00,000/- रूपये अपनी अपनी जुपिटर गाड़ी क्रं. MP04 SV 9776 मे रख कर अपने घर जा रहा था समय करीब रात 10:30 बजे जैसे ही वह मिलेट्री पुलिया के आंगे एवं मिलेट्री चेक पोस्ट के पहले अंधेरे सुनशान रास्ते पर पहुचा तभी पीछे से एक फिरोजी रंग की रेसिगं मो.सा. बजाज पल्सर NS125 क्र. MP04 YC 0877 पर दो आरोपी पीछे से आये और फरियादी की एक्टिवा गाड़ी में टक्कर मारदी जिससे फरियादी अपनी गाड़ी सहित गिर गया तभी एक आरोपी मो. सा. से उतरा और फरियादी की एक्टिवा गाड़ी को लेकर भाग गया रिपोर्ट पर तत्काल अप.क्रं.194/25 धारा 281,125 (a),303(2) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ष्ठ अधिकारियों निर्देशन तथा लगातार पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घटना स्थल के आस-पास आरोपियों के भागने के रुट पर स्थित सीसीटीव्ही. कैमरो व तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर एक विधि विरोधी बालक सहित घटना में शामिल 04 आरोपियों को चिह्नित कर निशातपुरा( करौंद), रातीबड़ इत्यादि जगहों से पकडकर कर घटना में लूटा गया मसरुका नगदी 55,000/- रू.व घटना प्रयुक्त रेसिगं मो.सा. कीमती 80,000/ कुल कीमती 1,35,000/-रू. का जब्त किया गया तथा मामले में धारा 309(4),61 BNS का इजाफा किया गया तथा लूटी गई एक्टिवा क्रं. MP04 SV 9776 को आरोपियों ने हलाली डेम में फेंक दी थी जिसे गोताखोर की मदद तलासने का प्रयास किया गया जो काफी पानी में होने से मिल नहीं सकी ।
व्यापारी को लूटने की षड़यंत्र पूर्वक योजना बनाने बाला आरोपी अभिराज अहिरवार पिता गुड्डू अहिरवार निवासी निशातपुरा भोपाल का थाना अयोध्या नगर के अप. क्र. 381/25 धारा 304(2),309(4) BNS में विगत 15 दिवस से जेल में बंद है जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद सम्पत्ती नगदी 55,000/- व अपराध में प्रयुक्त एक रेसिगं मो. सा. NS125 क्र. MP04 YC 0877 कीमती 80,00/-
गिरफ्तार आरोपी-
01. केशव यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र-20 साल नि. गोया कालोनी निशातपुरा ।
01. अप.क्र. 194/25 धारा 281,125 (a),303(2) ,309(4),61 BNS थाना टीला ।
02. दीपक लोधी पिता पप्पू लोधी उम्र 23 साल निवासी हनुमान मंदिर करोंद खुर्द थाना ईटखेड़ी
01. अप.क्र. 65/19 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
01. अप.क्र. 100/19 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
02. अप.क्र. 239/19 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
03. अप.क्र. 298/19 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
04. अप.क्र. 36/21 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
05. अप.क्र. 395/23 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
06. अप.क्र. 484/23 धारा 294,323,325,336,506 भादवि.
07. अप.क्र. 172/24 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
08. अप.क्र.402/24 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
09. अप.क्र. 77/25 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना ईटखेड़ी
10. अप.क्र. 194/25 धारा 281,125 (a),303(2) 309(4),61 BNS थाना टीला ।
03. राजकुमार रेड्डी उर्फ बाउंसर पिता जंग बहादुर उम्र 21 साल निवासी सूरज नगर रातीबड़
01. अप. क्र. 317/23 धारा 294,323,506,34 भादवि.
02. अप.क्र. 194/25 धारा 281,125 (a),303(2) ,309(4),61 BNS थाना टीला
04. विधिविरोधी बालक
05. जेल में बंद आरोपी अभिराज अहिरवार (15 दिवस पूर्व से लूट के मामले में जेल में निरूद्ध है )
01. अप. क्र. 823/21 धारा 323,506,34 भादवि थाना निशातपुरा
02. अप. क्र. 829/23 धारा 294,323,324,506 भादवि थाना निशातपुरा
03. अप. क्र. 270/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना निशातपुरा भोपाल
04. अप. क्र. 608/24 धारा 380,414,457 भादवि थाना निशातपुरा
05. अप. क्र. 47/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना निशातपुरा भोपाल
06. अप. क्र. 88/25 धारा 331(4) BNS थाना गांधी नगर
07. अप.क्र. 381/25 धारा 304(2),309(4)BNS थाना अयोध्या नगर
08. अप.क्र. 194/25 धारा 281,125 (a),303(2) ,309(4),61 BNS थाना टीला
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी.सिंह, उनि साबिर खान, बद्री प्रसाद, रमेश शर्मा,महिपाल सिहं, प्रआर जगत सिंह,
नरेश कुमार, नेपाल सिहं ,लोकेश जोशी ,आरक्षक अनिकेत, अंकित भार्गव, मुकेश ,नोमान, हरिओम, अनिल,
दिनेश आर्य ,शिवानी, कविता, सायबर टीम (जोन-03) प्र.आर. मोहन , आर. शुभम की सराहनीय भूमिका रही
