स्कूल संचालक हॉस्टल में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

0
Spread the love

स्कूल संचालक मिनीराज मोदी - Dainik Bhaskar

मिसरोद के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात स्कूल संचालक मिनीराज मोदी को गिरफ्तार कर लिया। मिसरोद पुलिस ने 30 अप्रैल को 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में हाॅस्टल की महिला वार्डन समेत अज्ञात 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि रात में एक मोटे और दाढ़ी वाले अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। तभी उसे होश आया तो पास में खड़े एक अंकल बोल रहे थे कि मोदी साहब बच्ची को होश आ गया है। इसके बाद मां ने जेपी अस्पताल ले जाकर बच्ची का मेडिकल कराया था। इस मेडिकल के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। दूसरे दिन गायनेकोलाजिस्ट ने मेडिकल परीक्षण किया तो रिपोर्ट में अंतर था।

​मेडिकल रिपोर्ट में साक्ष्य नहीं मिले, फिर बयान हुए

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में छेड़छाड़ या दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। हाॅस्टल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की काॅल डिटेल में भी कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। इसके बाद बाल कल्याण समिति की टीम ने घर पर ही बच्ची की काउंसिलिंग की थी। इसमें बच्ची ने पूरा घटनाक्रम दोहराया ​था। इसके बाद सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट और बच्ची द्वारा मिनी राज मोदी की पहचान के बाद सोमवार देर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481