कनिष्ठों को युवाओं को अपार स्नेह के साथ हनुमान जी पर कृतज्ञता के लिए आयोजित सुंदर कांड कथा में आत्मीय निमंत्रण,
मान्यवर दोस्तों नमस्कार ,बड़े और वरिष्टों को प्रणाम , कनिष्ठों को युवाओं को अपार स्नेह के साथ हनुमान जी पर कृतज्ञता के लिए आयोजित सुंदर कांड कथा में आत्मीय निमंत्रण,
जैसा कि आप सबको विदित ही होगा कि मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव के एक चहेते नौकर साह द्वारा मई 2021 से लगातार राष्ट्रिय हिन्दी मेल समाचार पत्र कार्यालय की बिजली सप्लाई लाइन को बर्बरता पूर्वक उनके कार्यकाल में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार पर लीपा पोती करने के लिए प्रकाशित खबरों के कारण काटकर एक दैनिक हिन्दी समाचार के प्रकाशन को षड्यंत्र से लाखों का अवैध बिजली बिल रातोंरात थोपकर बाधितकिया गया परिणाम स्वरूप पात्रकारों के इस एकमात्र संस्था का संचालन प्रकाशन बिना बिजली के जनरेटर सेट द्वारा किया गया।यह तथ्य आपसे भी नहीं छुपा है।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी अंधेरे में रखा गया जबकि उक्त नौकरशाह के ख़िलाफ़ प्रधान मंत्री सचिवालय से जाँच के निर्देश आये जिसे उक्त पूर्व मुख्य सचिव ने दबा दिया।हद तो तब हो गई जब माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर सक्षम न्यायालय ने राष्ट्रीय हिन्दी मेल पर अधिरोपित अवैध बिजली बिल को अपने 12-10-2021 के फ़ैसले में नियमों के विपरीत बताकर निरस्त करते हुए परिसर की बिजली 15 दिनों में प्रारंभ करने के निर्देश दिये तो उपरोक्त पूर्व मुख्य सचिव के चहेते नौकरशाह ने माननीय उच्च न्यायालय को भ्रमित करते हुए सक्षम न्यायालय के फ़ैसले के विरुद्ध तथ्यहीन याचिका यह सोचकर लगाई कि उच्च न्यायालय में 8-10 वर्ष सुनवाई चलेगी और समाचार पत्र जो मध्य प्रदेश का सावधिक चर्चित तथा एक पत्रकार द्वारा सैकडोपत्रकारों के सहयोग खड़ा हुआ दैनिक समाचार पत्र है बंद हो जाएगा। लेकिन ईश्वर के पास देर है अंधेर नहीं कोविद का संक्रमण काल मिलाकर राष्ट्रीय हिन्दी मेल परिवार के संघर्ष तथा दोस्तों की आंतरिक शक्तिपूंज और युवा अधिवक्ता श्री वरुण तनखा की तर्क संगत दलीलों पर माननीय जस्टिस श्री विवेक अग्रवाल द्वारा 1 सितंबर 2023 के फ़ैसले से हम अभिभूत है जिससे हमे न्याय मिल गया है.राष्ट्रीय हिन्दी मेल अपने सभी संस्कर्णों के साथ नियमित अब माननीय उच्च न्यायालय के फ़ैसले के बाद से प्रकाशित किया जा रहा है।संघर्ष के इस कठनतम दौर में हमने बहुत कुछ खोया जिसे हम स्वयं भी नहीं आकलन कर सकते परंतु संघर्ष के ऐसे दिन किसी भी समाचार पत्र को कोई भी मुख्य मंत्री अनजाने में भी ना दिखाए जैसा हमने हमे मित्र कहनेवाले पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज जी ने एक पूर्व मुख्य सचिव के बहकावे पर पात्रकारोंकी उस संस्था को दिखाया जिसे विस्वश्नीय पत्रकारिता का संस्थान बनाने में हमने अपने जीवन के 50 वर्ष लगाये और 100-100 पत्रकारों ने अपना करियर बनाने के लिए राष्ट्रीय हिन्दी मेल को चुना।हम आभारी हैं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री नरेंद्र तोमर विधान सभा अध्यक्ष तथा वर्तमान मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल का जिन्होने सच्चाईका साथ दिया है और अब हमारे परिवार जिसमें सभी अपना कम छोड़ पत्रकार मजबूरी में बने हमारे साथ खड़े हुए तथा उन सभी पत्रकार साथियों को जिन्होंने इस भयावह संघर्ष के दौर खड़े होने का साहस दिखाया उन सबको साक्षी मानकर हमने भगवान राम के दूत अपने भगवान अंजनी पुत्र श्रीश्री पवन सुत हनुमान जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने आज दिनांक 11मई 2024 को शाम 6 बजे से 8 बजे के मध्य राष्ट्रीय हिन्दी मेल परिसर लिंक रॉड—3 पर सुन्दर कांड का आयोजन किया गया है। हम अनुगृहित होंगे यदि आप राष्ट्रीयहिन्दी मेल परिसर में आयोजित होने सुंदर कांड में समय निकालकर सपरिवार प्रसादी ग्रहण करने की कृपा करेंगे।सधन्यवाद मायादास विजय दास ,मैत्री,पृथ्वीजय,अपराजिता एवम् राष्ट्रीय हिन्दी मेल परिवार संपर्क 9971085589/9617565371
संपर्क सूत्र : संदीप नेपोलियन डिजिटल एडिटर राष्ट्रीय हिन्दी मेल भोपाल
मो.9996007339
