सीएम ने कहा-दिल्ली के मुख्यमंत्री को साइन करने का अधिकार नहीं

0
Spread the love

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 50 दिनों बाद सशर्त जमानत मिली है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिलने के बाद मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने केजरीवाल पर हमला बोला है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- देश का दुर्भाग्य देखिए कि एक मुख्यमंत्री अपनी जिद के आगे मतदाताओं का अपमान कर रहा है। उनकी पार्टी को जितने वोट मिले थे। सारे मतदाताओं का अपमान है।
केजरीवाल जैसे व्यक्ति के बारे में ये कहा जाता था कि वे इन सब बातों को समझते हुए व्यवहार करेंगे। लेकिन, पता नहीं परमात्मा जिसकी परीक्षा लेता है जिसका समय खराब आता है तो वो ऐसा ही निर्णय करता है।
कुर्सी पर रहकर साइन भी ना कर सके, ये बहुत बड़ा अपमान
सीएम मोहन यादव ने कहा- पहली बात तो मुख्यमंत्री रहते उन्हें जेल जाना नहीं चाहिए था। दूसरी बात जेल गए तो बेल ऐसी एक्सेप्ट करके आना, कि जब आपको 24 घंटे में एक दिन तो छोड़ो, अपनी कुर्सी पर रहकर एक घंटा भी साइन नहीं कर सके। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? ये तो बहुत बड़ा अपमान है।

केजरीवाल माफी मांगें
सीएम ने कहा- बेल में ऐसी कंडीशन हैं कि आपको इस प्रकरण पर नहीं बोलना है इस पॉलिसी पर नहीं बोलना है। अपने बारे में नहीं बतना है। ऐसी कंडीशन लेकर जेल से बाहर आना। और फिर कहें कि मैं तानाशाह से लड़ रहा हूं। तो ये जनता सब जानती है। जनता कभी माफ नहीं करेगी। निष्कलंक, बेदाग नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस ढंग से देश उनके आभामंडल में आया है केजरीवाल को इसकी कीमत चुकानी पडे़गी। केजरीवाल से बड़ी बात ये है कि एक राजनेता को इस तरह का व्यवहार करना इतिहास में ये घटना बहुत गलत तरीके से आएगी, इसके लिए केजरीवाल जी को माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केजरीवाल पर किया कटाक्ष
सीएम मोहन यादव ने कहा- केजरीवाल वेंटीलेटर पर हैं। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कहा की अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगना चाहिए। जब हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, जिला कोर्ट सब जगह से वह बेल पाने के लिए लालायित थे। हर कोर्ट ने, हर बार हर तारीख पर जो उनके बारे में टिप्पणियां की है, मुझे लगता है कि कोई भी थोड़ा समझदार व्यक्ति होगा तो वह तुरंत इस्तीफा देगा। सीएम को किसी फाइल पर साइन करने का अधिकार नहीं है। यह उसी प्रकार से है जैसे किसी व्यक्ति के प्राण नहीं हो और वह व्यक्ति काम करें…. वेंटिलेटर पर रहकर जीना……

केजरीवाल 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए​​​​
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 50 दिन बाद शुक्रवार (10 मई) की शाम 6:55 बजे जेल से बाहर आए। 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से पहले वे 10 दिन ED की हिरासत में थे। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। यानी 39 दिन उन्होंने तिहाड़ में बिताए। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने जमानत का विरोध कर रही ED से कहा- केजरीवाल 1 जून यानी 21 दिन जेल से बाहर रहेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे कोई आदतन अपराधी नहीं हैं। वे एक राष्ट्रीय दल के नेता और चुने हुए CM हैं। वे चुनाव प्रचार कर सकते हैं। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481