जीएसटी में कटौती व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत।। मोदी सरकार ने रोटी,कपड़ा, मकान के साथ साथ स्वास्थ्य का भी रखा ध्यान।

भोपाल। आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई जिसमें देश के सभी राज्यो के वित्त मंत्रियों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त को जीएसटी में कटौती करते हुए व्यापारियों को तोहफा देने का कब वादा किया था जिसे आज जीएसटी काउंसिल ने मोहर लगाते हुए व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बहुत बड़ी राहत दी।
जीएसटी में सिर्फ अब सिर्फ दो स्लैब रहेंगे एवं जरूरी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी फ्री करने से महिलाओं के किचन का बजट में भी सुधार होना तय हैं।
दूध रोटी ब्रेड सहित अन्य जरूरी सामग्रियों में जीएसटी फ्री करना स्वागत योग कम है वही फ्रिज टीवी मोबाइल ए.सी सहित अन्य इलेक्ट्रिकल्स आइटम्स पर भी अब 5% जीएसटी लगेगा जिस पर पहले 12% से 18%पर्सेंट लगा कर उपभोक्ताओ को मोदी सरकार ने सीधी राहत दी है।
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ विवेक साहू ने आगे कहा कि जीवन बीमा की प्रीमियम एवं हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ दवाइयां पर भी जीएसटी कम करना एवं सीमेंट पर भी जीएसटी कम करके आम जनता को राहत दी।
विवेक साहू
महामंत्री
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ
एवं पूर्व प्रवक्ता कैट
9826048995
