प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, 10 मई को मंदसौर, नीमच और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 09 मई, 2024
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 10 मई को मंदसौर, नीमच और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
श्री पटवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10 मई को प्रातः 9 बजे इंदौर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ पहुंचेंगे और वहां जनसंपर्क एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री पटवारी दोपहर 12.30 बजे शामगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे नीमच पहुंचेंगे और वहां जनसंपर्क एवं आमसभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात वे अपरान्ह 3 बजे नीमच से प्रस्थान कर शाम 4 बजे मंदसौर पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री दिलीप गर्जर के समर्थन में रोड-शो करेंगे।
श्री पटवारी शाम 5 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
