थाना अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपियो को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना अशोका गार्डन

 

*थाना अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपियो को किया गिरफ्तार*

 

——00—–

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनाँक 14/04/2025 को फरियादी नफीस खाँन पिता अब्दुल रहमान उम्र 32 वर्ष निवासी म.न.104 गली नबंर 01 सेठी नगर अशोका गार्डन भोपाल ने बताया कि रात करीब 11/40 बजे परिहार चौराहे पर मुझे लेने के लिये मेरा बडा भाई बबलू उर्फ रफीक आया था । उसी समय एक स्कूटी चालक ने मुझे पीछे से टक्कर मारी और मैं जमीन पर गिर पडा । इसी बीच एक अन्य लडका मेरे पास आया उसने मुझे लात मारी और अपने हाथ में रखे छुरी से मेरी पीठ में दो बार मारा जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा । मुझे छुरी मारने के बाद उक्त दोनो लडके स्कूटी से चन्द्रा स्वीट की तरफ चले गये । कुछ समय बाद वही दोनो लडके वापस लौटे ओर मेरे भाई बबलू उर्फ रफीक को जान से मारने की नियत से माथे एंव गर्दन के पास छुरी मारी जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा। छुरी मारने के बाद दोनों लडके स्कूटी से सब्जी मण्डी तरफ भाग गये झगडा होते आसपास के लोगो ने देखा है । मुझे शंका है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 109,3(5) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं चक्षुदर्शी साक्षियो की मदद से दोनो अज्ञात आरोपियों के संबंध मे जानकारी प्राप्त की जो 1. अयान उर्फ मोगली 2. रेहान खान उर्फ बच्चा का होना पाया गया ।

 

 

गंभीर अपराधों के निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 01 श्री शशांक एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन 01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनुरागलाल एवं निरीक्षक पवन कुमार सेन के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन 01 महोदय द्वारा 3000/- रुपये की ईनाम उदघोषणा की गई। आरोपियों पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी आधार, विशेष सूत्रो एवं अन्य पहलुओं पर कार्य कर फरार आरोपी 1. रेहान खाँन उर्फ बच्चा पिता बबलू खाँन उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी नंबर 12 बी सेक्टर न्यू अशोका गार्डन भोपाल को दिनांक 27.08.2025 को थाना निशातपुरा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ कर मामले के अन्य फरार आरोपी 2. अयान खाँन कुरैशी उर्फ मोगली पिता मोहम्मद सवाव खाँन उम्र 24 वर्ष निवासी झुग्गी नबंर 626 अर्जुन सिंह दशहरा मैदान के पीछे थाना अशोका गार्डन भोपाल को थाना महू जिला इंदौर देहात से दिनांक 29.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपिंयो ने अपराध घटित करने के पश्चात भोपाल, नागपुर, मुम्बई, कानपुर, महू आदि शहरो मे अपनी फरारी काटी है इस दौरान इनके द्वारा अन्य कोई अपराध घटित किये गये है इसके संबंध मे एवं अपराध मे प्रयुक्त वाहन एवं अपराध मे प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है।

 

 

आरोपियो का विवरणः- 1. अयान खाँन कुरैशी उर्फ मोगली पिता मोहम्मद सवाव खाँन उम्र 24 वर्ष निवासी

झुग्गी नबंर 626 अर्जुन सिंह दशहरा मैदान के पीछे थाना अशोका गार्डन भोपाल

शिक्षा- पहली कक्षा, रोजगार का साधन- आटो चालक

क्र. नाम थाना अप. क्र. धारा

1 अशोका गार्डन 407/23 294,323,341,506,34 भादवि

2 अशोका गार्डन 49/24 294,308,506, 34 भा.द.वि इजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट

3 स्टेशन बजरिया 94/2024 294,323,324,506,34 भा.द.वि.

4 स्टेशन बजरिया 118/24 294,324,427,506,34 भादवि

5 अशोका गार्डन 431/24 296,118(1),351(2),3(5) बीएनएस

6 अशोका गार्डन 448/24 296,115, 351(2),3(5) बीएनएस

7 अशोकागार्डन 479/24 296,119(1),118(1), 351(3)बीएनएस

8 अशोका गार्डन 171/2025 109,3(5) बी.एन.एस. इजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट

2. रेहान खान उर्फ बच्चा पिता बब्लू खान उम्र 19 साल नि. झुग्गी न. 12 बी सेक्टर न्यू अशोका गार्डन भोपाल

शिक्षा- आठवीं कक्षा, रोजगार का साधन- कपडो की फेरी लगाकर बेचना ।

क्र. थाना का नाम अप. क्र. धारा

1 अशोका गार्डन 68/22 294,323,506,34 भादवि

2 अशोकागार्डन 439/23 294,323, 506 भादवि

3 अशोका गार्डन 54/25 304(1) बीएनएस इजाफा धाका 309(4) बीएनएस

4 अशोका गार्डन 171/2025 109,3(5) बी.एन.एस. इजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट

 

सराहनीय भूमिका –

निरीक्षक अनुराग लाल थाना प्रभारी थाना अशोका गार्डन, उप निरीक्षक पवन सेन चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, प्रधान आरक्षक 971 अजय शर्मा, प्रधान आरक्षक 1241 कमलेश अश्वारे, प्रधान आरक्षक 3174 संतोष मिश्रा आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया आरक्षक 1346 मधुसुदन चौहान आरक्षक 1532 जितेन्द्र सिकरवार थाना निशातपुरा की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481