*कलेक्टर के रीडर श्री विनोद रायकवार की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*

0
Spread the love

इंदौर, 29 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के रीडर श्री विनोद रायकवार की सेवानिवृत्ति (31 अगस्त 2025) पर आज कलेक्टर कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री रायकवार को कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने श्री रायकवार को शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उल्लेखनीय है कि श्री विनोद रायकवार ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत में विभिन्न दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा, गंभीरता और कर्मठता से निर्वहन किया। उनका सरल स्वभाव, सहृदयता और शिष्टाचार उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच लोकप्रिय बनाता रहा।

#इंदौर #indore #JansamparkMP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481