MP की 9 सीटों पर 66.01% मतदान, दिग्विजय की सीट पर सबसे ज्यादा 75.39% वोटिंग

0
Spread the love

बैतूल के मुलताई में मतदानकर्मियों को लेकर आ रही बस में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर 66.01% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में डाले गए। यहां 75.39% वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सीट विदिशा में 74.05% तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट गुना में 71.53% वोटिंग हुई। सबसे कम भिंड सीट पर 54.87% मतदान हुआ। फिलहाल, चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा के गौना से मतदान कर्मियों को वापस ला रही बस में आग लग गई। आग गियर बॉक्स से भड़की, कुछ ही देर में पूरी बस को चपेट में ले लिया। इसमें सवार कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर बैतूल आ रही थी। अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बैतूल ,मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गई है। कर्मचारियों और ईवीएम को लाने के लिए दूसरी बस भिजवाई गई है।

इससे पहले मतदान केंद्रों पर सुबह के समय लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ये संख्या कम हुई। शाम होते ही फिर से वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचे। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं सामने आईं। कुछ जगहों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार भी किया। मुलताई विधानसभा के गौना से मतदान कर्मियों को वापस लाती हुई बस में आग लग गई। इसी बस में मतदान सामग्री भी रखी थी।

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की 9 सीटों- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल में कुल 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

भिंड के अटेर में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।

बसपा प्रत्याशी को पुलिस लाइन में बैठाने पर हंगामा

मुरैना में हंगामा हो गया। यहां शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। भाजपा के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।

दबंगों पर दलितों के घर जलाने के आरोप

मुरैना के बानमोर क्षेत्र के रांचोली गांव में जाटव समाज के लोग जब वोट डालने के लिए गए तब उन्हें पता लगा कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। उनका आरोप है कि उन्होंने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उनके घर जला दिए।

एक नजर मतदान के दौरान सामने छिटपुट घटनाओं पर

  • मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए।
  • मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
  • राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है।
  • राजगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।
  • राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
शिवराज सिंह ने बुधनी के जैत, दिग्विजय सिंह ने भोपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपना वोट डाला।
शिवराज सिंह ने बुधनी के जैत, दिग्विजय सिंह ने भोपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपना वोट डाला।

ये भी पढ़ें…

MP में 9 सीटों पर 127 उम्मीदवार, भोपाल में सबसे ज्यादा 22

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी भोपाल लोकसभा सीट और सबसे कम कैंडिडेट भिंड लोकसभा सीट पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग:किस सीट पर कितने वोट पड़े

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में एमपी की 9 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये 9 सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल हैं। यहां जानिए, किस सीट पर कितने वोट पड़े, कहां चुनाव का बहिष्कार हुआ और कहां ईवीएम खराब हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अपडेट्स

11:36 PM7 मई 2024

मुलताई में मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग

बैतूल जिले में मुलताई विधानसभा के गौना से मतदान कर्मियों को वापस लाती हुई बस में आग लग गई। इसी बस में मतदान सामग्री भी रखी थी।

07:14 PM7 मई 2024

मध्यप्रदेश की सभी 9 लोकसभा सीटों पर मतदान का अपडेट दे रहे हैं भास्कर संवाददाता विजय सिंह बघेल

06:31 PM7 मई 2024

फिलीपीन्स और श्रीलंका के दल ने देखी मतदान प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया देखने आए फिलीपीन्स और श्रीलंका के 11 सदस्यीय दल ने सांची विधानसभा के दीवानगंज के मतदान केंद्र पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। यहां डेलीगेशन का फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

06:27 PM7 मई 2024

दिग्विजय ने किए मंदिर में दर्शन

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने भोपाल में एक मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वे गले में जय श्री राम लिखा दुपट्टा डाले नजर आए।

06:24 PM7 मई 2024

महिला ने गाया गीत, सिंधिया ने बनाया वीडियो

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कोलारस विधानसभा के बदरवास में वोट डालने आई रब्बो कुशवाह नाम की एक महिला ने भाजपा समर्थित एक गीत गाया। जिसे सुनकर सिंधिया ने महिला का वीडियो बनाया। गीत पूरा होने पर महिला की तारीफ की और उसे गले लगा लिया। गीत के बोल ये थे – श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा है मेरे मोदी की नगरी दिल्ली है… सरकार बनेगी पल भर में…

06:04 PM7 मई 2024

MP की 9 सीटों पर मतदान को लेकर जानकारी दे रहे भास्कर संवाददाता विजय सिंह बघेल

05:47 PM7 मई 2024

सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपना वोट डाला।

05:24 PM7 मई 2024

बग्गी में सवार होकर वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता

सागर लोकसभा के जैसीनगर में पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाता बग्गी में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे और उत्साह के साथ मतदान कर सभी से वोट डालने की अपील की।

05:09 PM7 मई 2024

सागर में दोपहर बाद फिर बढ़ी मतदान केंद्रों पर भीड़

सागर में दोपहर बाद थोड़ी गर्मी कम होने पर फिर से मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी है। वोटर्स की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली है।

05:05 PM7 मई 2024

राजगढ़ में मतदान का बहिष्कार, समझाने पहुंचे अधिकारी

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। शाम 4:30 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला। इनका आरोप है कि गांव में कोई विकास नहीं हुआ, पानी दूर दराज से लाना पड़ रहा है। मतदान बहिष्कार की जानकारी पर अपर कलेक्टर अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह मौके पर पहुंचे और ग्रामीण को समझाया। लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े है।

04:49 PM7 मई 2024

भिंड के अटेर में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।

04:46 PM7 मई 2024

बसपा प्रत्याशी को पुलिस लाइन में बैठाने पर हंगामा

मुरैना में हंगामा हो गया। यहां शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। भाजपा के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।

04:37 PM7 मई 2024

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने डाला वोट

विधानसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आई पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने बैतूल के आमला के बोडखी मतदान केंद्र पर पति सुरेश अग्रवाल के साथ मतदान किया ।

04:24 PM7 मई 2024

फर्जी वोटिंग की शिकायत, मौके पर पहुंचे मंत्री सारंग

भोपाल में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा के ऐशबाग पहुंचे। यहां बिना आईडी देखे एक महिला का मतदान हो गया था। मंत्री ने यहां आकर जानकारी ली।

04:21 PM7 मई 2024

कोई और डाल गया वोट, विरोध किया तो घर में आग लगाई

मुरैना के बानमोर क्षेत्र के रांचोली गांव में जाटव समाज के लोग जब वोट डालने के लिए गए तब उन्हें पता लगा कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। उनका आरोप है कि उन्होंने इस बात का विरोध किया और जब वापस लौट कर आए तो उनके घर को गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने आग लगा दी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दबंग लोग उनके घर की महिलाओं से बदसलूकी करने की बात भी कह रहे थे।

04:16 PM7 मई 2024

सिंधिया बोले- मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह

केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- क्षेत्र, देश और प्रदेश की जनता में एक विश्वास है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, और आज इसी की झलक हमें आज मतदान में देखने को मिल रही है।

04:05 PM7 मई 2024

बीजेपी विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने डाला वोट

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने परिवार सहित मतदान किया।

पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने भी डाला वोट

पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनका बेटा मुदित शेजवार।
पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनका बेटा मुदित शेजवार।
04:03 PM7 मई 2024

बीजेपी प्रत्याशी ने किया 70% मतदान होने का दावा

सागर लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी लता वालखेड़े दोपहर 3 बजे बाद सिरोंज पहुंची। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदान का आंकड़ा 70% तक पहुंचेगा। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने कहा की मोदीजी अपना हर वादा और गारंटी पूरी करेंगे।

03:56 PM7 मई 2024

गुना से वोटिंग को लेकर जानकारी दे रहे भास्कर संवाददाता आशीष रघुवंशी

03:53 PM7 मई 2024

बैतूल में थर्ड जेंडर वोटर्स ने भी डाला वोट

बैतूल के मालवीय वार्ड में दोपहर को थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।

03:51 PM7 मई 2024

विदिशा में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने डाला वोट

विदिशा में हरी वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी अपना वोट डाला और लोगों से वोटिंग की अपील की।

03:31 PM7 मई 2024

गर्मी के कारण मतदान केंद्र पर सन्नाटा

भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा के विकास नगर मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। गर्मी के चलते दोपहर में कम लोग पहुंचे।

03:28 PM7 मई 2024

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल में डाला वोट

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल में अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है।

03:12 PM7 मई 2024

कोई और डाल गया महिला का वोट

ग्वालियर में एक महिला का वोट कोई और डाल गया। सिकंदर कंपू अजयपुर में बने मतदान केन्द्र में जब रामवती कुशवाह वोट डालने पहुंची तो पता लगा कि वो तो पहले ही वोट डाल चुकी हैं। इस पर रामवती ने आपत्ति दर्ज कराई और बताया कि मैं अभी पूरे घर का काम निपटाकर वोट डालने आई हूं और आप कह रहे हैं कि मेरा वोट डल गया। इसके बाद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया कि बिना वोटर आईडी, आधार कार्ड के कैसे वोट डालने दिया गया।

02:55 PM7 मई 2024

हरदा में वीवीपेट मशीन खराब, एक घंटे रुका मतदान

हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के छिदगांव मेल बूथ पर ईवीएम की वीवीपेट मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। एक घंटे तक मतदान थमा रहा। मशीन बदलने के बाद ही वोटिंग दोबारा शुरू हो सकी।

02:51 PM7 मई 2024

बैतूल में मतदाताओं को शीतल पेय दिया गया

बैतूल के मुलताई में बूथ क्रमांक 109 पर एसडीएम तृप्ति पटेरिया और तहसीलदार अनामिका सिंह ने मतदान का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं को शीतल पेय बंटवाया।

02:49 PM7 मई 2024

गुना में दिव्यांगजन आईकॉन खेमरिया ने किया मतदान

दिव्यांगजन आईकॉन व संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया ने गुना के मतदान केंद्र 138, आयकर भवन पहुंचकर अपना वोट डाला।

02:46 PM7 मई 2024

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण राठी ने भोपाल में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट डालने के बाद सेल्फी भी ली।

02:43 PM7 मई 2024

विदिशा के मंडीदीप में मतदान का ताजा अपडेट दे रहे हैं भास्कर संवाददाता अनिल भंवरे

02:41 PM7 मई 2024

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले की पीड़ित महिलाओं ने डाले वोट

हरदा के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ित परिवार फिलहाल आईटीआई में रह रहे हैं। इन परिवारों की महिलाओं ने बैरागढ़ के मतदान केंद्र पर अपना-अपना वोट डाला।

02:39 PM7 मई 2024

सागर के मतदान केंद्रों पर पहुंच रहीं महिला मतदाता

01:56 PM7 मई 2024

सभी 9 सीटों पर वोटिंग की स्थिति बता रहे भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल

01:35 PM7 मई 2024

चाचौड़ा में जितने वोट डले, ईवीएम ने उतने ही बताए: सीईओ

सीईओ राजन ने गुना जिले के चांचौड़ा में एक मतदान केंद्र पर 11 वोट डलने पर 50 बताने के मामले में कहा कि इसकी जांच कलेक्टर से कराई गई है। कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी और कांग्रेस एजेंट से बात करने के बाद कहा है कि कोई गड़बड़ नहीं हुई है। जितने वोट पड़े हैं, ईवीएम में उतने ही वोट आ रहे हैं।

बता दें, राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा था कि चाचौड़ा में जब 11 वोट डले थे, तब ईवीएम 50 बता रही थी।

01:34 PM7 मई 2024

सीईओ बोले- भिंड में गोली मारने की वजह चुनाव नहीं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भिंड में गोली चलने के मामले में कहा कि जिस व्यक्ति को आरोपियों निक्की और विक्की ने गोली मारी है, वह घटनास्थल मतदान केंद्र से 400 मीटर दूर है। इस घटना में पीछे की वजह चुनाव और मतदान नहीं, बल्कि पारिवारिक और आपसी विवाद है। घायल को ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।

01:30 PM7 मई 2024

भोपाल में आईएएस-आईपीएस अफसरों ने किया वोट

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दोपहर 1 बजे चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वे अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दोपहर 1 बजे चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वे अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे।
हेल्थ कमिश्नर तरुण पिथौड़े अपनी पत्नी के साथ बूथ पहुंचे और मतदान किया।
हेल्थ कमिश्नर तरुण पिथौड़े अपनी पत्नी के साथ बूथ पहुंचे और मतदान किया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे और उनकी पत्नी ने मतदान किया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे और उनकी पत्नी ने मतदान किया।
भोपाल पुलिस कमिश्नर अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
भोपाल पुलिस कमिश्नर अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव भरत यादव ने मतदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव भरत यादव ने मतदान किया।
01:20 PM7 मई 2024

रायसेन में एक साथ वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग, बूथ पर तिलक लगाकर किया स्वागत

01:07 PM7 मई 2024

मंत्री कंषाना के गांव में एक युवक के साथ मारपीट

मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के गांव नायकपुरा में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। युवक का आरोप है कि केपी कंषाना और दिनेश ने मेरी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। मुझे घेर लिया। मेरी गाड़ी फोड़ दी। सराय छोला थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने उसे बचाया। केपी कंषाना मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के भतीजे हैं।

कांग्रेस नेता केपी कंषाना ने कृष्णा गुर्जर पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मैं मतदान कर लौट रहा था। मेरी गाड़ी को घेरा गया। बिना नंबर की गाड़ी सुमावली विधानसभा क्षेत्र में घूम रही है। थाना प्रभारी ने उन्हें अरेस्ट नहीं किया।

थाना प्रभारी भूमिका दुबे का कहना है कि सूचना मिली थी कि केपी वोटिंग प्रभावित करने के लिए जा रहा है। रास्ते में देखा तो केपी और कृष्णा के बीच विवाद चल रहा था।

12:35 PM7 मई 2024

राजगढ़ में कांग्रेस नेता नजरबंद; दिग्विजय बोले- चाचौड़ा में 11 वोट डले, ईवीएम 50 बता रही

राजगढ़ में कांग्रेस नेता पंकज यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
राजगढ़ में कांग्रेस नेता पंकज यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
12:27 PM7 मई 2024

भोपाल में लकी ड्रॉ में मिली डायमंड रिंग का वीडियो

12:21 PM7 मई 2024

एमपी की तीसरे चरण में गुना, राजगढ़ और विदिशा हॉट सीट

12:19 PM7 मई 2024

हरदा में वोट के बाद गणगौर से पाती खेलने गईं महिलाएं

12:13 PM7 मई 2024

गर्मी के कारण बीना के तीन बूथों पर सन्नाटा; भास्कर रिपोर्टर मनोज वाधवानी की रिपोर्ट

12:11 PM7 मई 2024

मॉक पोल के बाद 164 वीवीपैट बदले: अनुपम राजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के पहले मॉक पोल के दौरान 104 बैलेट यूनिट, 98 कंट्रोल यूनिट और 164 वीवीपैट बदले गए थे‌। मतदान शुरू होने के बाद 14 बैलेट यूनिट, 12 कंट्रोल यूनिट और 40 वीवीपैट मशीन बदली गई हैं ।

12:05 PM7 मई 2024

अशोकनगर और टिमरनी में चुनाव का बहिष्कार

अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ढिमरौली गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने काॅलोनी कटवाकर जगह दिलवाने की मांग की है। साथ ही गांव के लिए सड़क की मांग की है। जानकारी के बाद कुछ प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे हुए हैं।

बैतूल संसदीय क्षेत्र की टिमरनी विधानसभा के नांदवा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ क्रमांक 94 पर 561 मतदाता हैं। लगभग 23 मत डाले गए हैं। वोट नहीं डालने वालों का कहना है कि नेशनल हाईवे से गांव तक सड़क और अंडरब्रिज न होने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने अफसरों की समझाइश के बाद वोट डाले।
बैतूल संसदीय क्षेत्र की टिमरनी विधानसभा के नांदवा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बूथ क्रमांक 94 पर 561 मतदाता हैं। लगभग 23 मत डाले गए हैं। वोट नहीं डालने वालों का कहना है कि नेशनल हाईवे से गांव तक सड़क और अंडरब्रिज न होने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने अफसरों की समझाइश के बाद वोट डाले।
11:49 AM7 मई 2024

भिंड में घूंघट डालकर वोट डालने पहुंची महिलाएं

11:44 AM7 मई 2024

शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी, निलंबित

राजगढ़ लोकसभा के खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक पीठासीन अधिकारी शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंच गया। कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया। बताया गया कि जामुनिया मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी बाल कृष्ण सिंह चौहान शराब पीकर अभद्र कर रहे थे।

11:35 AM7 मई 2024

मुंगावली में होमगार्ड को हार्ट अटैक आया

मुंगावली विधानसभा के टांडा गांव के पोलिंग क्रमांक 267 पर एक होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ गई। उसे मुंगावली सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे हार्ट अटैक आया है। होमगार्ड जवान रूपेंद्र सिंह ठाकुर जबलपुर का रहने वाला है। फिलहाल जबान का इलाज चल रहा है मौके पर थाना प्रभारी भी पहुंच चुके हैं।

11:25 AM7 मई 2024

बैतूल में साथ-साथ बूथ गए दूल्हा-दुल्हन

11:24 AM7 मई 2024

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले- तीसरे चरण में भी भाजपा जीत रही

11:20 AM7 मई 2024

मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने भोपाल में किया मतदान

मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने भोपाल में वोट डाला। वे यूनिवर्सल वूमेन 2024 भी हैं। अपेक्षा ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे मतदान जरूर करें।

11:18 AM7 मई 2024

दिग्विजय और अमृता ने वोट से पहले हनुमान जी की पूजा की

11:14 AM7 मई 2024

दिग्विजय भोपाल में वोट डालकर राजगढ़ रवाना; विजय सिंह बघेल की रिपोर्ट

11:13 AM7 मई 2024

भोपाल भाजपा कैंडिडेट आलोक शर्मा ने परिवार के साथ वोट डाला

11:01 AM7 मई 2024

राजगढ़ में ग्रामीणों ने नहीं डाले वोट, नारेबाजी की

राजगढ़ लोकसभा के नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ललोती गांव के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

10:52 AM7 मई 2024

विदिशा में ढाई फीट ऊंचे 3 मतदाताओं ने वोट डाला

विदिशा लोकसभा के सीहोर जिले के ग्राम मुगीसपुर में हबीब उल्ला (65), समी उल्ला (58) और सहेदा बी (68) ने मतदान किया। तीनों मुगीसपुर गांव के रहने वाले हैं। तीनों की ऊंचाई ढाई फीट है।
विदिशा लोकसभा के सीहोर जिले के ग्राम मुगीसपुर में हबीब उल्ला (65), समी उल्ला (58) और सहेदा बी (68) ने मतदान किया। तीनों मुगीसपुर गांव के रहने वाले हैं। तीनों की ऊंचाई ढाई फीट है।
10:49 AM7 मई 2024

बैतूल की 80 साल की लक्ष्मी का दावा- 50 बार वोट डाल चुकीं

10:44 AM7 मई 2024

गुना में नहर नहीं तो वोट नहीं के नारे लगे, मतदान भी नहीं किया

10:40 AM7 मई 2024

पूर्व मंत्री माया सिंह ने ग्वालियर में वोट डाला

10:39 AM7 मई 2024

भोपाल में वोट डालने पर मिली डायमंड रिंग

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 210 पर सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ ओपन किया गया। चार इमली निवासी योगेश साहू को डायमंड रिंग मिली। साहू ने कहा कि मुझे फोन आया की आपको डायमंड रिंग खुली है। पहले तो मुझे ये फेक कॉल लगा लेकिन बाद में यकीन हो गया।
भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 210 पर सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ ओपन किया गया। चार इमली निवासी योगेश साहू को डायमंड रिंग मिली। साहू ने कहा कि मुझे फोन आया की आपको डायमंड रिंग खुली है। पहले तो मुझे ये फेक कॉल लगा लेकिन बाद में यकीन हो गया।
10:37 AM7 मई 2024

भिंड भाजपा प्रत्याशी संध्या राय ने शिव और हनुमान जी की पूजा के बाद वोट किया

10:21 AM7 मई 2024

मुरैना में दूसरे गांव में बनाया बूथ, तो वोट नहीं डाले… भास्कर रिपोर्टर रतन मिश्रा की वोटरों से बातचीत

मुरैना का गाड़ी खेड़ा गांव सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से विधानसभा चुनाव एंदल सिंह कंसाना जीते, जो मंत्री हैं। इस गांव का पोलिंग बूथ दूसरे गांव में बनाया गया है। इससे नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां 414 वोटर हैं। अभी तक केवल 9 वोट डले हैं। इनमें 7 वोट ग्रामीणों और 2 अधिकारियों के हैं।

10:15 AM7 मई 2024

सागर लोकसभा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव में मतदान का बहिष्कार

सागर लोकसभा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में अभी तक सिर्फ एक वोट डला। रायसेन जिले के नटेरन के ग्राम डाडोन में ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया। ग्रामीणों ने यहां की समस्याओं को लेकर वोटिंग का किया बहिष्कार कर दिया। प्रशासन की टीम मौके पर समझाइश दे रही है।

10:07 AM7 मई 2024

विदिशा में महिलाएं लोकगीत गाते हुए बूथ पहुंचीं

10:06 AM7 मई 2024

हास्य कलाकार चेतन चर्चित ने ग्रेटर नोएडा से आकर राजगढ़ के ब्यावरा में वोट डाला

10:02 AM7 मई 2024

भोपाल में किन्नर देवी रानी ने लोगों से वोट डालने की अपील की

09:50 AM7 मई 2024

सीएम डॉ. मोहन बोले- वोट जरूर करें, इससे लोकतंत्र मजबूत होगा

09:07 AM7 मई 2024

कांग्रेस कैंडिडेट प्रवीण पाठक ने ग्वालियर में वोट डाला

08:56 AM7 मई 2024

विदिशा कांग्रेस कैंडिडेट प्रतापभानू बोले- न सत्ता का दबाव चलेगा, न किसी की गुंडागर्दी

08:49 AM7 मई 2024

सागर में पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

सागर के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की तबीयत बिगड़ गई। उनको खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सागर के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की तबीयत बिगड़ गई। उनको खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बैतूल : मुल्ताई के दातोरा मतदान केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका नाम गिरधारीलाल यादव बताया गया।

08:45 AM7 मई 2024

फिलीपींस और श्रीलंका के डेलीगेट्स ने भोपाल में देखी मतदान प्रक्रिया

08:39 AM7 मई 2024

कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार बोले- पुलिस पोलिंग डंप कराने में मदद कर रही

मुरैना के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस एवं प्रशासन पर कांग्रेस के एजेंट उठाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मैं दो-दो हाथ करने के लिए भी तैयार हूं। पुलिस-प्रशासन दोनों मिलकर उनके पोलिंग को डंप करवाने में मदद कर रहे हैं।

08:35 AM7 मई 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल में वोट डाला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
08:32 AM7 मई 2024

बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने किया मतदान

बैतूल से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
बैतूल से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
08:29 AM7 मई 2024

पूर्व सीएम शिवराज ने परिवार के साथ डाला वोट

विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ अपने गृह ग्राम जैत में मतदान करने पहुंचे।
विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ अपने गृह ग्राम जैत में मतदान करने पहुंचे।
शिवराज ने वोट से पहले नर्मदा की पूजा की।
शिवराज ने वोट से पहले नर्मदा की पूजा की।
08:27 AM7 मई 2024

ग्वालियर से भास्कर रिपोर्टर रमेंद्र परिहार की रिपोर्ट

08:23 AM7 मई 2024

राजगढ़ भाजपा कैंडिडेट रोड़मल नागर ने किया मतदान

08:20 AM7 मई 2024

भोपाल और राजगढ़ में ईवीएम खराब, वोटिंग प्रभावित हुई

भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमोनिया के बूथ क्रमांक 172 की ईवीएम खराब होने से 20 मिनिट मतदान प्रभावित रहा।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमोनिया के बूथ क्रमांक 172 की ईवीएम खराब होने से 20 मिनिट मतदान प्रभावित रहा।

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में सालियाखेड़ा गांव के एक बूथ पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान करीब 20 मिनिट प्रभावित हुआ।

08:15 AM7 मई 2024

पूर्व सीएम शिवराज बोले- वोट जरूर करें

08:14 AM7 मई 2024

इनके जज्बे को सलाम… 103 साल के वोटर ने किया मतदान

सागर लोकसभा की बीना विधानसभा के हड़कल आगासौद के मतदान केंद्र क्रमांक 73 में 103 वर्ष के कैलाश तिवारी ने मतदान किया।
सागर लोकसभा की बीना विधानसभा के हड़कल आगासौद के मतदान केंद्र क्रमांक 73 में 103 वर्ष के कैलाश तिवारी ने मतदान किया।
रायसेन में 90 साल के भोगचंद मतदान करने पहुंचे।
रायसेन में 90 साल के भोगचंद मतदान करने पहुंचे।

सागर में 87 साल की राम तिवारी ने वोट डाला

भिंड…

भिंड-दतिया में श्रीधर राव जी अपनी तीन पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचे। राव जी उम्र करीबन 95 साल हैं।
भिंड-दतिया में श्रीधर राव जी अपनी तीन पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचे। राव जी उम्र करीबन 95 साल हैं।

सागर में 90 साल के मनोहर लाल अग्निहोत्री ने मतदान किया

राजगढ़ में एक दिव्यांग व्हील चेयर से वोट डालने पहुंचे।

गुना में किन्नर आनंदी भार्गव ने वोट डाला और कहा- सभी भाई-बहन वोट जरूर डालें।

सागर के जैसीनगर में एक दूल्हा इस तरह वोट डालने पहुंचा।
सागर के जैसीनगर में एक दूल्हा इस तरह वोट डालने पहुंचा।
गुना में महिलाएं अपने सभी काम छोड़कर वोट डालने पहुंचीं।
गुना में महिलाएं अपने सभी काम छोड़कर वोट डालने पहुंचीं।
08:02 AM7 मई 2024

भिंड और गुना के एक गांव में चुनाव का बहिष्कार

भिंड-दतिया की लहार विधानसभा के खुर्द गांव आलमपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वे रोड नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। तहसीलदार की समझाइश पर दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
भिंड-दतिया की लहार विधानसभा के खुर्द गांव आलमपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वे रोड नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। तहसीलदार की समझाइश पर दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
गुना के रामगढ़ा गांव बूथ क्रमांक 67 में अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया। ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।
गुना के रामगढ़ा गांव बूथ क्रमांक 67 में अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया। ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।
08:00 AM7 मई 2024

कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, एसपी समेत अफसरों ने किया मतदान

विदिशा कलेक्टर बीके वैध, एसपी दीपक शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ योगेश भरसट एक साथ मतदान करने पहुंचे।

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने परिवार सहित चार इमली के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने परिवार सहित चार इमली के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।

अशोकनगर…

अशोकनगर में एसपी विनीत कुमार जैन और उनकी पत्नी मतदान किया।
अशोकनगर में एसपी विनीत कुमार जैन और उनकी पत्नी मतदान किया।
ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 124 पर मतदान किया।
ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 124 पर मतदान किया।
गुना SP संजीव कुमार सिंहा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
गुना SP संजीव कुमार सिंहा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
दतिया कलेक्टर संदीप मकीन ने वोट डाला।
दतिया कलेक्टर संदीप मकीन ने वोट डाला।
07:54 AM7 मई 2024

सिंधिया बोले- हमारी कोशिश वोटिंग बढ़ाने की

07:49 AM7 मई 2024

मुरैना से भास्कर रिपोर्टर रतन मिश्रा की रिपोर्ट

07:39 AM7 मई 2024

अशोकनगर में फर्स्ट टाइम वोटर्स का फूल माला से स्वागत किया

07:38 AM7 मई 2024

भिंड से भास्कर रिपोर्टर पवन दीक्षित की रिपोर्ट

07:36 AM7 मई 2024

ग्वालियर के डबरा से भास्कर रिपोर्टर सलिल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अशोकनगर के बूथ क्रमांक 188 में मतदान शुरू नहीं हो सका। वोटर इंतजार कर रहे हैं।
अशोकनगर के बूथ क्रमांक 188 में मतदान शुरू नहीं हो सका। वोटर इंतजार कर रहे हैं।
07:31 AM7 मई 2024

दिग्विजय बोले- पोलिंग बूथ पर फोटो की मांग गलत

07:24 AM7 मई 2024

रायसेन के मंडीदीप में ईवीएम चालू नहीं हो सकी

विदिशा लोकसभा क्षेत्र की भोजपुर विधानसभा में मंडीदीप के बूथ क्रमांक 52 पर ईवीएम चालू नहीं हुई। पोलिंग टीम ने अधिकारियों को सूचना दी है।

07:22 AM7 मई 2024

गुना से भास्कर रिपोर्टर आशीष रघुवंशी की रिपोर्ट

07:12 AM7 मई 2024

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मतदान से पहले की पूजा अर्चना

07:07 AM7 मई 2024

मतदान का उत्साह दिखाते 3 फोटो

गुना में सुबह सात बजे के पहले की कतारें लग गई थीं।
गुना में सुबह सात बजे के पहले की कतारें लग गई थीं।
शिवपुरी के सारंगपुर में वोटरों की कतार।
शिवपुरी के सारंगपुर में वोटरों की कतार।
भोपाल के एक बूथ पर लगी वोटरों की कतारें।
भोपाल के एक बूथ पर लगी वोटरों की कतारें।

06:53 AM7 मई 2024

रायसेन के आदर्श पोलिंग बूथ से भास्कर रिपोर्टर देव शाक्य की रिपोर्ट

06:51 AM7 मई 2024

भोपाल, बैतूल और गुना में बूथ पर 7 बजे से पहले ही लगी कतारें

भोपाल…

बैतूल…

गुना…

शिवपुरी का सारंगपुर…

06:37 AM7 मई 2024

वोटरों के लिए छाछ, पानी और छाया के इंतजाम

पिछले दो चरण के चुनाव में अपेक्षित वोटिंग नहीं हुई थी। अब तीसरे चरण में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों के बाहर छाया बनाए रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी से बेहाल लोग वोट डालने से पीछे नहीं हटें। इसके अलावा, मतदान स्थलों पर पानी, छाछ और अन्य पेय पदार्थों की उपलब्धता भी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों और जिला प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर की गई है।

06:25 AM7 मई 2024

तीसरे चरण के वोटरों का गणित

06:19 AM7 मई 2024

भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

तीसरे चरण में भी सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। इनमें विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा से है। वहीं, राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूद सांसद रोडमल नागर से है। गुना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह से है।

06:05 AM7 मई 2024

जानिए, आज जहां चुनाव वहां कहां कितने वोटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481