भगवान ने जब इंसान की रचना की तो उसे दो पोटली दी

0
Spread the love

भगवान ने जब इंसान की रचना की तो उसे दो पोटली दी। कहा-एक पोटली को आगे की तरफ लटकाना और दूसरी को कंधे के पीछे पीठ पर। आदमी दोनों पोटलियां लेकर चल पड़ा। हां, भगवान ने उसे ये भी कहा था कि आगे वाली पोटली पर नजर रखना पीछे वाली पर नहीं। समय बीतता गया। ये आदमी आगे वाली पोटली पर बराबर नजर रखता। आगे वाली पोटली में उसकी कमियां थीं और पीछे वाली में दुनिया की कमियां थी। ये अपनी कमियां सुधारता गया और तरक्की करता गया। एक एक कमी अपनी दूर करता जा रहा था। पीछे वाली पोटली को इसने नजरंदाज कर रखा था। एक दिन तालाब में नहाने के पश्चात दोनों पोटलियां अदल बदल हो गई। आगे वाली पीछे और पीछे वाली आगे आ गई। अब उसे दुनिया की कमियां ही कमियां नजर आने लगी। ये ठीक नहीं, वो ठीक नहीं। बच्चे ठीक नहीं, पड़ोसी बेकार है, सरकार निक्कमी है आदि-आदि। अब वह सब में कमियां ढूंढने लगा खुद के अलावा। परिणाम ये हुआ कि कोई नहीं सुधरा, पर उसका पतन होने लग गया। वो चक्कर में पड़ गया कि ये हुआ क्या है? वो वापस भगवान के पास गया। भगवान ने उसे समझाया कि जब तक तेरी नजर अपनी कमियों पर थी तू तरक्की कर रहा था, जैसे ही तूने दूसरों में मीन-मेख निकालने शुरू कर दिए, यहीं से तेरा पतन शुरू हो गया। हकीकत भी यही है कि हम किसी को नहीं सुधार सकते, हम अपने आपको सुधार ले इसी में हमारा कल्याण है। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। हम यही सोचते है कि सबको ठीक करके छोडूंगा, जबकि खुद को ठीक नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481