आरोपीगण कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का देते है लालच।

0
Spread the love

क्राइम ब्रांच भोपाल

*शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के नाम पर 9,35,000/-रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को खाता बेचने वाले 04 आरोपीगणों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने मलप्पुरम एंव कोझीकोड केरल से गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।*

• लोगो को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का भेजते है मेसेज।

• आरोपीगण कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का देते है लालच।

• आरोपीगण शेयर मार्केट की बडी कंपनियो के नाम से लोगो को भेजते है मेसेज।

• आरोपीगण लोगो का भरोसा जीतने के लिये पहली बार किये गये इन्वेस्टमेण्ट की राशि करते है वापस।

• बडी राशि इन्वेस्ट करने पर कर देते है खाते को ब्लाक ।

• आरोपीगण के द्वारा संपर्क के लिये करते है वाट्सअप नंबर का उपयोग ।

• आरोपीगण फर्जी खाते खुलवाकर मंहगे दामो पर बेचते है सायबर धोखाधडी करने वालों को।

• आरोपी खाते में पैसा आने पर खाते से पैसा निकाल कर भाग जाते है विदेश l

भोपाल:- पुलिस आयुक्त (CP) श्रीमान हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमान पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रान्च (सायबर) जिला भोपाल की टीम ने शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के नाम पर 9,35,000/-रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को खाता बेचने वाले 04 आरोपीगणों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने मलाप्पुरम,कोझीकोड केरल से गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।

घटनाक्रम :- फरियादी मोहम्मद जैनुल निवासी कोहेफिजा भोपाल के द्वारा सायबर क्राइम भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया गया कि करन बिरला नाम के व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप पर पर संपर्क कर PMHDFC नाम के एपलीकेशन के माध्यम से शेयर मार्केट में sahaj solar नाम की कंपनी में इनवेस्ट करने के नाम पर विभिन्न बैंक खातो में पैसा आनलाइन जमा करवाकर फरियादी के साथ कुल 9,35,000/- रुपए की धोखाधड़ी की गई। आवेदन जांच पर आए तथ्यो एवं प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच मे अपराध क्र. 109/2024 धारा– 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसको गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।

तरीका वारदात:- आरोपीगण लोगो को वाट्सअप पर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर मैसेज भेजते है और लोगो को शेयर मार्केट में बडी कंपनियो के नाम से इन्वेस्ट करने पर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देते है और बडी कंपनियो से मिलता-जुलता एप्लीकेशन बनाया जाता है। लोग जब पहली बार कंपनी में इन्वेस्ट करते है तब उनको मुनाफा सहित जमा की गई राशि वापस कर दी जाती है जब लोगो के द्वारा बडी राशि इन्वेस्ट की जाती है तब उनको कोई पैसा वापस नही किया जाता है और एप्लीकेशन में उनके खाते को ब्लाक कर दिया जाता है। खातो में पैसा आने पर तुरन्त आनलाइन अन्य बैंक खातो में ट्रासफर कर लिया जाता है और विदेशो से एटीएम के माध्यम से नगद निकाल लिया जाता है।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध कारित करने में उपयोग किये गये वाट्सएप नंबर, एप्लीकेशन एवं बैंक खातो के वास्तविक उपयोगकर्ता की तकनीकि जानकारी प्राप्त की गई एवं प्राप्त जानकारी का मैदानी स्तर पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रयास कर वास्तविक आरोपीगणो को बैंक खाता बेचने वाले आरोपियो की पहचान की गई दौराने विवेचना पाया गया कि आरोपियो के द्वारा धोखाधडी की राशि को दुबई से एटीएम के माध्यम से निकाला जा रहा है एवं आरोपिगणो का दुबई मे होना पाया गया.। तकनीकि एवं मैदानी स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह को पैसे लेकर खाता बेचने वाले 04 आरोपीगणों को मलाप्पुरम, कोझीकोड केरल से गिरफ्तार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त 01 बैंक पासबुक, 01 ए.टी.एम. कार्ड, 01 पासपोर्ट, 02 मोबाइल फोन एवं 03 सिम कार्ड जप्त किये गये है एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त प्रकरण में पूर्व में केरला एवं महराष्ट्र से 08 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम:- निरी.सुरेश फरकले ,उनि देवेद्र साहू ,सउनि चिन्ना राव, प्र.आर. आदित्य साहू, , प्र.आर. तेजराम सेन, आरक्षक यतिन चौरे , आरक्षक प्रशांत शर्मा, आरक्षक रवि माहेश्वरी, आरक्षक सुरेन्द्र लामकुचे थाना क्राईम ब्रांच भोपाल।

-: नाम आरोपीगण:-

क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 मुहम्मद नबील कोलोथोड़ी पिता युसफ मुसलियार कोलोथोड़ी निवासी पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरला 12वीं पास स्वयं के नाम पर खाता खुलवाकर पैसे लेकर बेचना

2 शमशाद पी. पिता मुहम्मद अली निवासी – पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरला 12वीं पास फर्जी खाते खरीदकर अन्य आरोपीगणों को पैसे लेकर बेचना

3 आशिक सजीर टी. पिता अब्बास निवासी – पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरला ग्रेजुऐट फर्जी खाते खरीदकर अन्य आरोपीगणों को पैसे लेकर बेचना

4 मो.दानिश सी.के. पिता अब्दुल रज्जाक सी.के. निवासी- चेरीकुलंगारा हाउस ग्राम एलिटील जिला कोझिकोड केरला आईटीआई भारत से खाते खरीदकर दुबई में सायबर ठगो को बेचकर कमीशन यूएई की मुद्रा (दीरहम) में लेना

-:पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-

क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 अनिकेत दत्तात्रेय बरहटे निवासी भुसावल जिला जलगाव महाराष्ट्र आईटीआई स्वयं के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर पैसे लेकर बेचना

2 ऋषिकेश प्रवीण बाविस्कर निवासी भुसावल जिला जलगाव महाराष्ट्र आईटीआई फर्जी खाते खरीदकर आरोपी आकाश चनाडे को पैसे लेकर बेचना

3 आकाश चनाडे निवासी भुसावल जिला जलगाव महाराष्ट्र आईटीआई फर्जी खाते खरीदकर अन्य आरोपीगणों को पैसे लेकर बेचना

4 रियाज पिता शरीफ निवासी बडकरा जिला कोझिकोड केरल 12वीं पास स्वयं के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर पैसे लेकर बेचना

5 रसल पिता इब्राहिम निवासी कुट्टीयाडी जिला कोझिकोड केरल 12वीं पास फर्जी खाते खरीदकर आरोपी मोहम्मद मुबाशिर को पैसे लेकर बेचना

6 सचु पिता वासु निवासी नाडापुरम जिला कोझिकोड केरल ग्रेजुऐट स्वयं के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर पैसे लेकर बेचना

7 मोहम्मद मुबाशिर पिता असरफ निवासी कुट्टीयाडी जिला कोझिकोड केरल 12वीं पास फर्जी खाते आरोपीगणों से खरीदकर अन्य आरोपीगणों को पैसे लेकर बेचना

8 राकेश जाधव पिता नामोद जाधव निवासी भुसावल महाराष्ट्र 12वीं पास फर्जी खाते आरोपी आकाश चनाडे से खरीदकर अन्य आरोपीगणों को पैसे लेकर बेचना

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481