बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज एक आवेदन बनाकर भोपाल कमिश्नर श्री हरिनारायण मिश्रा जी को मिलकर दिया गया
नमस्कार साथियों
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज एक आवेदन बनाकर भोपाल कमिश्नर श्री हरिनारायण मिश्रा जी को मिलकर दिया गया ,जिसमें कहा गया की भोपाल के स्कूलों के आसपास जो आसामाजिक तत्व या शरारती तत्व घूम रहे होते हैं, उसे बच्चों को खतरा है एवं अभिभावकों में असंतोष है
वॉइस का पैरेंट की ओर से उनको यह निवेदन किया गया कि कृपया स्कूल से छूटते समय पुलिस की गश्त वहां की जाए जिससे अवांछित तत्व में एक डर का माहौल हो और हमारे बच्चे सुरक्षित महसूस करें एवं अभिभावकों में संतोष हो
आज श्री हरीशनारायण मिश्रा जी से मिलकर ग्रुप के बारे में बताया ,उनके द्वारा कहा गया कक्या किसी एक स्कूल की बात कर रहे हैं तो मैंने कहा नहीं भोपाल के सारे स्कूलों के लिए यह निवेदन दिया गया है ,उन्होंने कहा है हम देखते हैं
अगर आपके बच्चों के स्कूल के आसपास भी इस प्रकार की कुछ आसामाजिक तत्व दिखाई दे रहे हैं तो कृपया बताएं हम उसे क्षेत्र के थाने में भी एक आवेदन देंगे जिससे कि उस समय पुलिस की गश्त की जाए
विवेक शुक्ला समाजसेवी
एजुकेशनल एक्टिविस्ट भोपाल
https://www.facebook.com/profile.php?id=100094421105433&mibextid=ZbWKwL
Fb👆
https://x.com/Parentsvoiceind?t=Lu0gqRxpRqrnUbgRZDBNmg&s=08
X👆
voiceofparentsbhopal@gmail.com
