सीहोर में सबसे ज्यादा 75 फीसदी मतदान, भोपाल दक्षिण पश्चिम पर सबसे कम वोटिंग

भोपाल लोकसभा सीट पर 64 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2019 में 65.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो 61 साल में सबसे अधिक थी। सबसे अधिक वोटिंग 75.67 फीसदी सीहोर विधानसभा में हुई। दूसरे नंबर पर बैरसिया में 73.08 प्रतिशत वोट डाले गए।
सबसे कम मतदान भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में हुआ। यहां 55.07 प्रतिशत मतदाता वोट डालने पहुंचे। हालांकि, फाइनल आंकड़े आना अभी बाकी है।
| विधानसभा | वोट परसेंट |
| बैरसिया | 73.08 |
| भोपाल दक्षिण पश्चिम | 55.07 |
| भोपाल मध्य | 56.87 |
| भोपाल उत्तर | 66.08 |
| गोविंदपुरा | 60.59 |
| हुजूर | 66.02 |
| नरेला | 60.56 |
| सीहोर | 75.67 |
| कुल | 64 |
वोटर्स ने ड्रॉ में जीती डायमंड रिंग
ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गईं थीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे वोटर में उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ में यागोज साहू और दूसरे लकी ड्रॉ में प्रेमलता कुशवाह को हीरे की अंगूठी मिली है। मतदान के दौरान 4 बार ड्राॅ निकाले गए।

9 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने देखी वोटिंग प्रोसेस
शहर के मतदान केंद्रों पर 9 देशों का प्रतिनिधि मंडल मतदान प्रक्रिया देखने पहुंचा। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान भी होते दिखे। इस बीच, मंत्री विश्वास सारंग फर्जी वोटिंग की सूचना पर ऐशबाग पहुंचे। यहां एक महिला बिना आईडी के देखी गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
बता दें, भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ।

भोपाल लोकसभा सीट पर दिन भर की वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए
अपडेट्स
वोटिंग के बीच खूब तपा भोपाल, पारा 42 डिग्री पार
भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते शहर में दोपहर बाद पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर पहुंचे।

शाम 5 बजे तक विधानसभा वार वोटिंग परसेंट
भोपाल संसदीय सीट पर शाम 5 बजे तक 58.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 70.82 हुआ। दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम 49.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- बैरसिया – 67.85%
- भोपाल दक्षिण पश्चिम – 49.90%
- भोपाल मध्य – 50.00%
- भोपाल उत्तर – 60.20%
- गोविंदपुरा – 56.15%
- हुजूर – 59.00%
- नरेला – 56.10%
- सीहोर – 70.82%
आरिफ नगर के सहारा पोलिंग बूथ से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट
शाम 6 बजे बीडीए पोलिंग बूथ से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट
दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भास्कर रिपोर्टर शुभम बैरागी की रिपोर्ट
हुजूर विधानसभा के नीलबड़ मतदान केंद्र से भास्कर रिपोर्टर पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
युवाओं ने दिया वोट
भोपाल में शिवानी पंवार ने वोट डाला। वहीं, नित्या जैन ने भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ही फैशन मॉडल और यूथ आइकॉन हैं।

ऐशबाग में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे मंत्री सारंग
भोपाल के ऐशबाग में फर्जी वोटिंग की सूचना पर मंत्री विश्वास सारंग मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां पर एक महिला की वोटिंग बिना आईडी देखी गई थी। इसके चलते वे नाराज भी हो गए। मंत्री सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदान की स्थिति जानने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे ऐशबाग स्थित बूथ पर गए थे।
तेज गर्मी की वजह से भोपाल के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा
उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 146 से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट
3 बजे तक विधानसभा वार वोटिंग परसेंट
भोपाल संसदीय सीट पर दोपहर 3 बजे तक 50.16 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 61.38 प्रतिशत हुआ। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर सबसे कम 43.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- बैरसिया – 57.20%
- भोपाल दक्षिण पश्चिम – 43.50%
- भोपाल मध्य – 43.00%
- भोपाल उत्तर – 49.89%
- गोविंदपुरा – 50.00%
- हुजूर – 50.00%
- नरेला – 48.02%
- सीहोर – 61.38%
भोपाल लोकसभा के गोविंदपुरा से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट
परिवार के साथ मतदान…

हाथ में फ्रैक्चर फिर भी ड्यूटी पर, भास्कर रिपोर्टर विजय बघेल से क्या बोले एसआई सईद अनवर

परिवार के साथ किया मतदान

पूरे परिवार को लेकर पहुंची वोट डालने

कलेक्टर कोश्लेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, फोटो भी खींचे

बैरसिया के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतार है


पिता को लेकर वोट डालने पहुचे व्यवसायी राहुल शर्मा

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने वोट डाला
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के चूना भट्टी स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने का अनुरोध किया। वहीं, डायमंड रिंग जैसे उपहार मिलने की सराहना भी की।
प्रेमलता ने जीती दूसरी डायमंड रिंग

100 साल की कंचनदेवी ने वोट डाला

जर्मनी से आई प्रशस्ति तिवारी ने किया मतदान

भोपाल में 40.41 प्रतिशत हुआ मतदान
भोपाल संसदीय सीट पर दोपहर 1 बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 50.77 हुआ। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर सबसे कम 33.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कहां कितना मतदान
- गोविंदपुरा – 41.50
- बैरसिया- 47.20
- भोपाल उत्तर -38.16
- नरेला -39.03
- भोपाल दक्षिण पश्चिम- 36.00
- भोपाल मध्य- 33.00
- हुजूर – 39.00
- सीहोर- 50.77
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
वोट डालते समय वीडियो बनाते मतदाता पकड़ाया
भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 182 पर एक मतदाता द्वारा वोट डालते समय अपना वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाले मतदाता को कोलार थाने ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बूथ पर मौजूद अधिकारी ने मतदाता को वोट डालते वक्त वीडियो बनाते हुए देख लिया था। उन्होंने उससे वीडियो डिलीट कराया। घटना के बाद मौके पर एसडीएम और मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।
मिसेज इंडिया ने किया मतदान, बोलीं- सभी जरूर करें वोट
मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने भी वोट डाला। वे यूनिवर्सल वूमेन 2024 भी हैं। अपेक्षा ने प्रियंका नगर के इंदिरा गांधी कॉन्वेंट स्कूल में वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे मतदान जरूर करें।
प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई में 74 बंगले स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया

मुख्यमंत्री के सचिव और आईएएस अधिकारी भरत यादव ने भी मतदान किया

।
भोपाल कलेक्टर ने पत्नी के साथ डाला वोट

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे ने सपत्नीक वोट डाला

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर शुभम बैरागी की रिपोर्ट
डॉक्टर दंपत्ती ने किया मतदान

संविधान लेकर पहुंची वोट डालने

95 वर्षीय सरोज राय ने किया मतदान
भोपाल हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 197 में 95 वर्षीय सरोज राय ने मतदान किया। वह अपने परिवार के साथ चिलचिलाती धूप में मतदान करने पहुंची।
हेल्थ कमिश्नर ने किया मतदान

दोपहर 12.30 बजे भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल का अपडेट
नए शहर के मतदान केंद्र पर सन्नाटा

अभिनेता राजीव वर्मा और थियेटर आर्टिस्ट रीता वर्मा ने किया मतदान

दोपहर 12 बजे भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार का अपडेट
81 साल की बिरदिश खातून ने डाला वोट
भोपाल में अशोका गार्डन के मतदान केंद्र में 81 साल की बिरदिश खातून वोट डालने आईं।
भोपाल में कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी कतार
क्या बोलीं पहली बार वोट डालने के बाद निकिता
चार इमली मतदान केंद्र पर गोल्ड ज्वेलरी पहनकर वोट डालने पहुंचे किन्नर
भोपाल के आईपर कॉलेज के बूथ पर युवा वोटर में उत्साह
मिसरोद में बंजारा समाज ने किया मतदान
ब्रिटिश पार्क पर बजाए ढोल
11 मील स्थित ब्रिटिश पार्क के पास मतदाताओं को जागरुक करने के ढोल बजाए जा रहे हैं।
भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट
3 पीढ़ी ने एक साथ वोट दिया

वोटिंग के चलते भोपाल में बाजार बंद

भास्कर रिपोर्टर बृजेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
चार घंटे में डले 27.46 प्रतिशत वोट
भोपाल में संसदीय क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक कुल 27.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 36.04 प्रतिशत मतदान बैरसिया विधानसभा में हुआ है।
कहां कितना मतदान
- गोविंदपुरा- 29.00
- बैरसिया- 32.32
- भोपाल उत्तर- 25.04
- नरेला- 25.02
- भोपाल दक्षिण पश्चिम- 24.29
- भोपाल मध्य- 21.97
- हुजूर – 27.00
- सीहोर- 36.04
भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल की रिपोर्ट
भाजपा प्रत्याशी ने की मतदान की अपील
पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 152 पर वोट डाला।
आलोक शर्मा ने लाइन में लग किया मतदान
चौक बाजार स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पत्नी डोली के साथ मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने लाइन में लग मतदान किया।
मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा
कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव ने अपने गांव में डाला वोट
भोपाल लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव ने अपने गांव खुर्द झागरिया में वोट डाला। ये गांव सीहोर विधानसभा में आता है, जो भोपाल लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने वोटिंग की।
मतदान से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे मंदिर

बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर पर ले गए रामेश्वर
बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर पर मतदान केंद्र ले जाते विधायक रामेश्वर शर्मा। 80 वर्षीय सुरेश सक्सेना जी ने कोलार के बूथ नंबर 246 पर अपना मतदान किया।
पिछले तीन चुनाव में किसको कितने मत मिले

ग्रामीण क्षेत्रों में गजब का उत्साह

भोपाल में महिला वोटर की कतारें

भोपाल में मतदान की खुशी

महापौर मालती राय बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर से मतदान केंद्र लेकर आईं
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी डोली शर्मा ने किया मतदान
चौक बाजार के दिगंबर जैन मंदिर में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा की पत्नी डोली शर्मा मत दान के लिए पहुंची।
डायमंड रिंग विनर यागोज साहू
सुबह 10 बजे पहला ड्रॉ, डायमंड रिंग जीती



भोपाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार पूरे दिन 3 ड्रा खुलेंगे। सुबह 10 बजे पहला ड्रॉ खोला गया। चार इमली स्थित बूथ पर ड्रॉ में डायमंड रिंग, डिनर सेट और मिक्सर गिफ्ट में दिया गया। डायमंड रिंग यागोज साहू ने जीती। वहीं, डिनर सेट नीरज पांडे और मिक्सर जगदीश प्रसाद को मिला।

विधायक बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे पूर्व विधायक आरिफ अकील ने क्या कहा

कहां कितने केंद्र संवेदनशील

बीसीसीआई प्रवक्ता ने परिवार के साथ किया मतदान

पुलिस कमिश्नर ने परिवार सहित किया मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पत्नी के साथ वोट दिया

वोटिंग को लेकर युवाओं में उत्साह

रामेश्वर शर्मा पत्नी के साथ पहुंचे मतदान करने

मतदान की खुशी

मिसेस इंडिया ने किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी पहुंचे छोला हनुमान मंदिर
वोट डालने से पहले छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे सांसद प्रत्याशी आलोक शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग।
भोपाल के सबसे पुराने मतदाता
ये हैं शंभुदयाल गुरु उम्र 94 साल। 1 नवंबर 1956 में जब भोपाल राजधानी बनी तब नागपुर से भोपाल आए। जनसंपर्क विभाग में एपीआरओ थे। स्व . शंकरदयाल शर्मा के एपीआरओ रहे। बाद में जनसंपर्क की नौकरी छोड़ स्टेट गजेटियर्स और स्टेट आर्काइब्स के 14 साल डायरेक्टर रहे। श्री गुरु ने भोपाल को बनते, बसते और विस्तार होते देखा। वो यहां की हर राजनीतिक-सामाजिक घटना के गवाह हैं। लंबी सरकारी सेवा के बाद शंभुदयाल गुरु भोपाल में अरेरा कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। 1957 में हुए पहले चुनाव से मतदान करते आ रहे हैं। इस बार भी वार्ड 45 में ओल्ड कैंपियन स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर सुबह 9 बजे मतदान किया।
भोपाल में अब तक 13% मतदान
भोपाल में शुरुआती 2 घंटे में करीब 13% मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान गोविंदपुरा और बैरसिया विधानसभा में हुआ है।
- गोविंदपुरा विधानसभा में 15%
- बैरसिया विधानसभा में 14.95%
- भोपाल उत्तर विधानसभा में 12.59%
- नरेला विधानसभा में 14.40%
- भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में 12.10%
- भोपाल मध्य विधानसभा में 12.14%
- हुजूर विधानसभा में 10%
- सीहोर विधानसभा में 12.39%
महापौर ने किया मतदान
महापौर मालती राय ने परिवार सहित वार्ड 36 बूथ क्रमांक 185 पुष्पा नागर में मतदान किया।
इस बार 2.26 लाख वोटर ज्यादा
लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस चुनाव में 2.26 लाख मतदाता अधिक हैं। इस बार कुल 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डाल सकेंगे। पिछले चुनाव में कुल 21 लाख 2 हजार 54 मतदाता थे। इस तरह इस बार 2 लाख 26 हजार 5 मतदाता अधिक हैं।
एडीएम भूपेंद्र गोयल ने किया मतदान

भोपाल में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं

लकी ड्रॉ में ये इनाम दिए जाएंगे

मतदान के बाद निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदान की अपील
भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने किया मतदान


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी के बूथ पर मतदाता सूची में अपने नाम का मिलान किया।
मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता नाराज
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर

मतदाता की मतदान कर्मी से बहस
भोपाल के रचना नगर के मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी एक मतदाता से बहस हो गई। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। युवक को छोड़ने की बात पर पुलिस और बाहर खड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं में भी नोंक झोंक हुई।
भोपाल के रचना नगर में मशीन खराब हुई, ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट
शहर के मतदान केंद्रों पर पहुंचे 9 देशों के प्रतिनिधि
अंतर राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल द्वारा आनंद नगर मतदान केन्द्र,मॉडल स्कूल मतदान केंद्र पहुंचा। और मतदान के प्रोसेस को समझा।
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल की रिपोर्ट
भोपाल के पॉश इलाकों के मतदान केंद्रों पर भीड़

भोपाल उत्तर से फराज शेख की रिपोर्ट
9 देशों के प्रतिनिधि देख रहे कैसे हो रहा है मतदान

भोपाल उत्तर की मतदाता ने बताया सुबह से लाइन में लगने की वजह
भोपाल के चार इमली मतदान केंद्र पर लगी कतार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कोलार में बूथ नंबर 229 पर वोट डाला
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भास्कर रिपोर्टर पार्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भोपाल उत्तर से भास्कर रिपोर्टर फराज शेख की रिपोर्ट
वोटिंग लिस्ट में नाम देखते मतदाता

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शुभम बैरागी की रिपोर्ट
बीमारी में डालने आईं वोट, बोलीं- मतदान जरूरी है
मतदान कंद्रों पर लंबी कतारें

कोलार में 90 साल की विद्या वर्मा पहुंची वोट डालने
ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र पर लगी कतार

मतदान केंद्रों पर लकी ड्रॉ के कूपन दिए जा रहे हैं
प्रथम मतदाता का सम्मान

पहली बार डालने वाली प्रियंका ने लकी ड्रॉ में हिस्सा लिया

भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार से जानिए अपडेट
प्रियंका ने पहली बार डाला वोट
ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू में मतदान से पहले लगी कतार
मतदान शुरू होने से पहले कतार

प्रियंका नगर में मतदान शुरू होने से पहले लगी कतार

मतदान केंद्र पर लगी कतार
विधायक रामेश्वर शर्मा सुबह 8.30 बजे करेंगे मतदान
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा सुबह 8:30 बजे मतदान केंद्र विश्वेश्वरैया भवन कोलार तिराहा में मतदान करेंगे।
महापौर पुष्पा नगर में करेंगी मतदान
भोपाल की महापौर मालती राय सुबह 8:00 बजे बूथ क्रमांक 185 पुष्पा नगर में मतदान करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोलार में करेंगे मतदान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सुबह 7:00 कोलार क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।
भोपाल के सबसे ज्यादा संपत्ति वाले निर्दलीय प्रत्याशी

कितनी है कांग्रेस प्रत्याशी के पास संपत्ति

कितनी है बीजेपी प्रत्याशी के पास कुल संपत्ति

