गरिमा,रहबर,इंकलाब सहित 23 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय। - Dainik Bhaskar

चुनाव आयोग ने 15 राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त करने के बाद अब 23 अन्य पॉलिटिकल पार्टीज को नोटिस भेजा है। इन दलों के प्रतिनिधियों को पार्टी के एड्रेस पर भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर एक माह में उचित जवाब नहीं दे सके तो आयोग मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही करेगा। इन दलों ने 2019 से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। जिस कारण इनकी मान्यता निरस्त की जा रही है।

चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत नोटिस दिए हैं। संबंधित राजनीतिक दल अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे, इसके बाद आयोग इस पर सुनवाई करेगा। पार्टी के पक्ष सामने आने के बाद आयोग उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही शुरू करेगा।

इन 15 दलों की मान्यता हो चुकी है खत्म

  • अंजुमन पार्टी उज्जैन
  • भारतीय जयभीम पार्टी जबलपुर
  • भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी मुरैना
  • भारतीय जन लोक पार्टी झाबुआ
  • भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी मंडला
  • गोंडवाना कांग्रेस पार्टी भोपाल
  • गोंडवाना मुक्ति सेना भोपाल
  • जय मानवता पार्टी भोपाल
  • जनता विकास पार्टी विदिशा
  • जन न्याय दल सागर
  • किसान मजदूर प्रजा पार्टी भोपाल
  • क्रांतिकारी किसान सेना भोपाल
  • लोकतांत्रिक सरकार पार्टी मुरैना
  • राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी इंदौर
  • सवर्ण समाज पार्टी रीवा

इन राजनीतिक दलों को मिला नोटिस

  • आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल
  • अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर
  • अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल
  • आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल
  • बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर
  • भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर
  • भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन
  • भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना
  • बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना

नोटिस पाने वाले दलों में ये भी शामिल

  • इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड
  • मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर
  • नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर
  • रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन
  • प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा
  • राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर
  • राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल
  • राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड
  • सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी
  • द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर
  • विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481