केदारनाथ धाम हेलीकाप्टर टिकट के सम्बन्ध मे… जानकारी और सुझाव…

0
Spread the love

मित्रो, मेरे पास रोज लोगो के कॉल आते है की हमको केदारनाथ यात्रा करनी है लेकिन हेलीकाप्टर द्वारा… या बोलते है कैसे न कैसे हेलीकाप्टर टिकट का इंतजाम करवा दो जो ऊपर से कीमत लगेगी वो भी दे देंगे… वो हवाला देते है अपने बुजुर्ग माता पिता का, खुद की बीमारी का, छोटे बच्चो का आदि आदि कहने का मतलब है की अधिकतर केदारनाथ यात्रा करने वालों को हेलीकाप्टर का टिकट हीं चाइये… इस सम्बन्ध मे कई लोग फ्राड लोगो, फ्राड साइट और कंपनी का शिकार भी हो जाते है, जो उनको बोलते है की हम टिकट करवा देंगे…

अब मै आप लोगो को केदारनाथ हेलीकाप्टर टिकट सम्बंधित पूरी जानकारी, सुझाव और कैसे आप फर्जी एजेंट, कंपनी आदि से बचे…उसकी जानकारी दे रहा हूँ

? मित्रो, इस साल केदारनाथ हेलीकाप्टर की आधिकारिक साइट जो हीं भारतीय रेलवे( irctc )द्वारा संचालित होती है वो 20 अप्रैल को दिन मे 12 बजे खुली थी… उसमे उन्होंने 10 मई से लेकर 20 जून और 1 सितम्बर से कपाट बंद होने यानी अक्टूबर तक टिकट की बिक्री खोली थी… अब क्योंकि इस टिकट की डिमांड हद से ज्यादा है इसलिए कुछ हीं देर मे इन टिकटो की बिक्री हो गई… अब केवल कुछ टिकट अक्टूबर के बचे है..

? अब 21 जून से 31 अगस्त के टिकटो की बिक्री बाद मे की जाएगी जिसकी सूचना आपको irctc की ओरिजिनल साइट से कुछ दिन पहले मिल जाएगी, फिलहाल अभी उन तारीखों की टिकट बिक्री की कोई सूचना नहीं है की वो कब खुलेगी…

? अब आप केवल जो टिकट कन्फर्म हो चुकी है और कोई उन टिकट को कोई कैंसिल करवाता है.. हेली कंपनी उन टिकटो की बिक्री ऑफलाइन करेंगी… जो की आपको वही हेली कंपनी के ऑफिस ( गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी) जाकर लाइन मे लगना पड़ेगा लेकिन उनकी भी गारंटी नहीं है की आपको टिकट मिलेगा या नहीं क्योंकि भीड़ हीं इतनी होती है…

? अब इसी का फायदा उठाकर मार्किट मे कई फर्जी एजेंट, फर्जी साइट और कंपनिया मार्किट मे आ गई है जो आपको हर तरीके से लालच देंगी की हम केदारनाथ हेलीकाप्टर टिकट बुक करवा देंगे… वो आपको विश्वास दिलवाने के लिए आपको बिलकुल हूँ ब हूँ ओरिजिनल टिकट आपके व्हाट्सप्प पर भेज देंगे बस उसमे नाम बदल बदल देंगे…और जब ये टिकट लेकर आप हेलीकाप्टर कंपनी पर जाओगे वहा वो नकली साबित हो जायेगा….ऐसे कई केस विगत वर्षो मे और अबकी बार भी हो चुके है…

मै आपसे कहना चाहता हूँ की आप का पैसा बहुत मेहनत से कमाया हुआ है आप कभी भी चाहे कोई कितना विश्वास दिलवाय उसके चक्कर मे नहीं आना है… आपकी समझदारी और सूझबूझ मे हीं आपका बचाव है… अगर हेलीकाप्टर टिकट नहीं हुआ तो परमात्मा के दर तक आप पैदल, घोड़े या पालकी से जा सकते है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481