पहली बार सच बोला है मध्यप्रदेश दौड़ रहा है …?
झोला छाप ख़बरी
पहली बार सच बोला है मध्यप्रदेश दौड़ रहा है …?
कल आदर्णीय मोदी जी ने एक सभा मे कहाँ की मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश दौड़ रहा है ..?
जी हां सच ही तो बोला है ?
मध्यप्रदेश में बेरोजगार रोजगार के लिए दौड़ रहा है …?
ग़रीब राशन कार्ड और राशन के लिए दौड़ रहा है ?
किसान मुवाज़े के लिए दौड़ रहा है ..?
गरीब मजदूर मजदूरी के लिए दौड़ रहा है …?
महिला महंगाई के मार झेल कर घर चलाने दौड़ रही है …?
बच्चें अच्छि शिक्षा को दौड़ रहे है ..?
माता पिता महंगी किताब कॉपी और स्कूल की फीस भरने दौड़ रहे है …?
माफिया डंपरों में रेत ,गिट्टी मुर्राम के लिए दौड़ रहे है …?
अधिकारी, नेता, रिश्वत के लिए दौड़ रहे है …?
और मुख्यमंत्री सिर्फ यादव और ओबीसी के लिए दौड़ रहे है ..?
पत्रकार ,लेखक,कवि अपने अधिकारों के लिए दौड़ रहे है …?
गाँव के गाँव पानी और रोजगार के लिए गाँव छोड़ कर दौड़ रहे है …?
राजेंद्र सिंह जादौन
