आज जहांगीराबाद-रोशनपुरा चौराहे के बीच जाने से बचें; ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

0
Spread the love

हां हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट आपको मिलेगा।

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं
आज इन रास्तों से न गुजरे

  • सोमवार को लाल परेड और एमवीएम ग्राउंड से मतदान सामग्री वितरित होगी। इसके चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
  • DB मॉल रोड, पुलिस मुख्यालय तिराहे, रोशनपुरा चौराहे और मछली घर से गांधी पार्क तिराहे से लाल परेड मैदान की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
  • गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह पैसेजर 10 से 20 मई तक एवं गाड़ी संख्या 01886 दमोह-बीना पैसेजर 11 से 21 मई के बीच निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुडवारा मेमू 10 से 20 मई तक और गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुडवारा-बीना मेमू 10 से 20 मई तक निरस्त रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 10 से 20 मई तक निरस्त रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 20 मई तक और गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 11 से 21 मई तक कैंसिल रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 9 से 19 मई तक और गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 से 21 मई तक निरस्त रहेगी।

17 अक्टूबर तक बंद रहेगा फाटक

  • भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन के पास पर स्थित समपार फाटक रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान खुदाई का कार्य किया जाना है। इस कार्य के दौरान 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से आगामी 6 माह तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। खबर पूरी पढ़े
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
समर कैंप

  • एयरपोर्ट रोड स्थित हाउस ऑफ याकूब में समर कैंप चल रहा है।
  • यहां आप मॉडलिंग, अभिनय, डांस, मुक्केबाजी, फिल्म और टीवी अभिनय, सेल्फ कॉन्फिडेंस, शिष्टाचार, सिरेमिक पेंटिंग, उपन्यास लेखन, निबंध लेखन, स्क्रिप्ट लेखन आदि जैसी चीजें सीख सकते हैं।
  • बॉलीवुड कलाकार जावेद खान बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

बीड वर्क कार्यशाला

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की बच्चों, गृहणियों और विद्यार्थी वर्ग के मध्य लोकप्रिय संग्रहालय शैक्षिणक कार्यक्रम श्रृंखला ‘करो और सीखों’ प्रोग्राम शुरू हो गया है।
  • 8 मई तक कच्छ गुजरात का बीड वर्क सीखा जा सकता है।
कैंपस
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स

  • यूपीएससी की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • आवेदन 14 मई तक किए जा सकता है।
  • परीक्षा में भाग लेने वालों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया से अनिवार्य रूप से गुजरना होगा।

आपके काम की जरूरी लिंक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481