राहुल गांधी बोले- एमपी में चुनाव चोरी किया गया था
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 95% आबादी की लड़ाई लड़नी है। दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों की आवाज बनना है।
दो दिवसीय शिविर के पहले दिन सोमवार को राहुल गांधी वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में जीता था। उसके 4 महीने बाद बीजेपी स्वीप करती है। वह कोई मामूली स्वीप नहीं थी।
जब हमने आंकड़े देखें तो वोटर लिस्ट की मांग की। हमें पता लगा कि लोकसभा और विधानसभा में एक करोड़ वोटरों का फर्क है। एक करोड़ नए वोटर विधानसभा में आए और उन्होंने वोट किया। जहां भी इन वोटरों ने वोट किया उन सीटों पर बीजेपी जीत गई। मैं बिना किसी शक के आपसे कहता हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया है। इलेक्शन कमीशन बीजेपी की पूरी मदद कर रहा है।
एमपी में पिछले चुनाव का नतीजा महाराष्ट्र जैसा मैं इस बात को मानता हूं कि मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी किया गया था। एक बार नहीं अनेक बार मध्य प्रदेश में चुनाव चोरी किया गया है। पिछले चुनाव का नतीजा बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा नतीजा है। मैं आपको यह बात क्यों बता रहा हूं, क्योंकि हमें सावधान रहना है।

इससे पहले सोमवार को शिविर का उद्घाटन हुआ। सेवादल की टीम के साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ शिविर की शुरुआत हुई। कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे विधायकों का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया।
सीनियर्स का सम्मान करें, उनके अनुभव का लाभ लें राहुल गांधी ने कहा- हमें अपनी पार्टी के सीनियर लीडर्स का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेकर आगे बढ़ना है। कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना को लेकर जो लड़ाई लड़ी उस संदेश को हमें घर-घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां जातीय जनगणना करवाई जाएगी। सरकारी नौकरियों में दलित, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी को जातिगत जनगणना से डर क्यों लगता है, डेटा से क्यों डर रहे हैं? क्योंकि उस डेटा के पीछे सच्चाई है, हिंदुस्तान की सच्चाई। उस डेटा के अंदर है पिछड़ों पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, गरीब जनरल कास्ट पर अत्याचार की सच्चाई डेटा के अंदर है। तेलंगाना में हमने डेटा निकाला है।
राहुल गांधी ने कहा-
बिहार में मैंने साफ कह दिया है कि हमारी सरकार आएगी तो तेलंगाना मॉडल पर जाति जनगणना होगी। यह क्रांतिकारी सर्वे है। इसको हम सिर्फ तेलंगाना में नहीं, बिहार में, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जहां भी सरकार बनेगी उसे हम लागू करेंगे।


50% रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़कर गिरा देंगे राहुल गांधी ने कहा- मैंने पार्लियामेंट में ही कहा है कि 50% रिजर्वेशन वाली दीवार को हम तोड़कर गिरा देंगे। अब बीजेपी डर गई तो उन्होंने क्या किया। पहले आरएसएस के लोगों ने कहा कि 400 पार तो हम संविधान को बदलेंगे और हम जाति जनगणना कभी नहीं होने देंगे। मोहन भागवत ने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी ने यह मुद्दा उठाया, भारत जोड़ो यात्रा में उठाया, न्याय यात्रा में उठाया और हमने प्रेशर बनाया।
तेलंगाना का जैसे ही हमने सर्वे किया, बीजेपी बात समझ गई और उन्होंने कास्ट सर्वे करवाने की बात शुरू कर दी। मैं आपको गारंटी करके दे रहा हूं, यह कास्ट सर्वे नहीं करेंगे जब तक सही प्रकार से सवाल नहीं पूछे जाएंगे। सही सवाल नहीं पूछे जाएंगे तब तक कोई खास सर्वे नहीं होगा।
इसलिए आज हमारा काम है कि जनता से सही सवाल मांगे। सवाल हिंदुस्तान के हर नागरिक से पूछे जाएं। दलितों से अलग सवाल, पिछड़ों के लिए अलग सवाल, आदिवासियों के लिए अलग सवाल, महिलाओं के लिए अलग सवाल, यह अब एक सामाजिक आर्थिक क्रांति का प्रोसेस हो गया है और इसे हम पूरा करेंगे

हरीश चौधरी बोले- जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी सोच मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि अगले चुनाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मैनेज रहेंगे। कांग्रेस को भी सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाना पड़ेगा।
सोच को बदलना होगा पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता बदलाव जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि संगठन मेरे ही अनुसार चले यह जिद छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी देन है।
पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का नव संकल्प – उमंग सिंघार मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार घोटालों से घिरी है और जनता त्रस्त है। किसान खाद के लिए मारा मारा फिर रहा है। यह शोषण के खिलाफ महिला, युवा, गरीब, आदिवासी और प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों की खुशहाली का नव संकल्प है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा

नौजवानों और किसानों के लिए चुनौती भरा समय: कमलनाथ

सरकार के इशारे पर काम कर रही ईडी सीबीआई: तन्खा वर्चुअल जुड़े राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि ईडी, सीबीआई सरकार के इशारे पर काम कर रही है। हमें कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट को मजबूत बनाना होगा। बार काउंसिल के सदस्यों को भी उसमें जोड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि हमने 17 वकीलों की टीम तैयार की है। हमें डरने की बजाय कानून का सहारा लेना होगा और अपने अधिकारों की जानकारी भी हमें होनी चाहिए।


दूसरा दिन: 22 जुलाई 2025
अजय माकन बताएंगे कांग्रेस की दिशा दूसरे दिन के पहले सत्र में राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन कांग्रेस के मूल सिद्धांत, हमारी वैचारिक दिशा, संविधान वाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर फिर से कैसे जुड़ाव हो इसपर संबोधन देंगे।
दोपहर 12 बजे से कांग्रेस की स्थापना से लेकर वर्तमान के दौर तक कांग्रेस की संघर्ष गाथा पर केन्द्रित एक वीडियो दिखाया जाएगा।
सुप्रिया श्रीनेत बताएंगी, डिजिटल इमेज कैसे बनाएं? दोपहर 12:30 बजे से सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत डिजिटल और सोशल मीडिया को लेकर रणनीति बताएंगी। इस सत्र में वे एक्स (X), फेसबुक के प्रभावी उपयोग, शॉर्ट वीडियो बनाने, ट्रोलिंग से निपटने और डिजिटल इमेज तैयार करने के तौर-तरीकों पर जानकारी देंगी। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा।
विधायकों को मिलेगा खुला मंच 2:30 बजे से करीब 90 मिनट विधायकों के लिए ओपन सेशन रखा गया है। इस सत्र में विधायक अपनी जमीनी चुनौतियों, अनुभव और रणनीतिक सुझाव देंगे। शाम 4 से 5 बजे तक दो दिनों के शिविर में हुई चर्चाओं और निष्कर्ष पर जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
