भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटने पर दी बधाई

0
Spread the love

*- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, हर भारतवासी के लिए गौरवपूर्ण क्षण*
*- अंतरिक्ष में भारत के विज्ञान और संकल्प की यह नई विजयगाथा है*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

भोपाल, 15/07/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नासा के एक्सिओम मिशन-4 पर गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने नया इतिहास रचा है यह हर भारतवासी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह अद्वितीय उपलब्धि भारत ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐतिहासिक मिशन पूरा कर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला धरती पर सफलतापूर्वक लौट आये हैं। ये केवल शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर सफल वापसी ही नहीं बल्कि भारत के विज्ञान और संकल्प की एक नई विजयगाथा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ’नया भारत’ तेजी से ’अंतरिक्ष महाशक्ति’ बनने की दिशा में अग्रसर है। हमारा भारत अब विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान गढ़ रहा है।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481