बस ने महिला को कुचला, 30 फीट तक घसीटा

0
Spread the love

मुरैना में जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस (MP06P-1655) ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया।

हादसे में महिला बस के टायर में फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टायर में फंसी महिला, पुलिस ने निकाला शव

सोमवार सुबह सवा 10 बजे जौरा से मुरैना की ओर आ रही यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए राहगीर को टक्कर मारी। मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40) पति उत्तम बघेल के रूप में हुई है।

टक्कर के बाद कमला बस के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।

देखिए 3 तस्वीरें…

30 फीट तक घिसटने की वजह से स्किन रोड पर चिपक गई।
30 फीट तक घिसटने की वजह से स्किन रोड पर चिपक गई।
महिला का सिर टायर के बीच फंस गया और पूरी तरह कुचल गया।
महिला का सिर टायर के बीच फंस गया और पूरी तरह कुचल गया।
एक्सीडेंट के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस ने समझाया।
एक्सीडेंट के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस ने समझाया।

चीखते रहे लोग, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी

हादसे के वक्त मृतका के साथ मौजूद उनकी साथी महिला सुनीता इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी हैं। सुनीता के अनुसार, “सड़क क्रॉस कर रहे थे एक दम तेजी के साथ बस आई और कमला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी मैं और अन्य लोग चिल्लाए तब भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह घिसटती चली गई।”

बस जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “हादसा हुआ है जौरा रोड बैरियर के पास जिसमें महिला की मौत हुई है। साथ में कुछ महिलाएं और थी जिन्होंने महिला की पहचान कमला बघेल के रूप में की है। मृतिका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पीएम हाउस भिजवाया जा रहा है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है बस जब्त कर ली गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481